सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बीते 24 घण्टों में छत्तीसगढ़ में कोरोना ने की 2 लोगों की जान, मौतों का आँकड़ा बढ़कर हुआ 7

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़
  • Jun 14 2020 8:23PM

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का सबब बने हुए हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) रायपुर में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के कारण दो मौतें हुईं हैं।

रायगढ़ के एक 52 वर्षीय पुरुष मरीज को कैंसर ब्लैडर के लिए यूरोलॉजी विभाग में 05.04.2020 को भर्ती कराया गया था, कैंसर उसके फेफड़ों तक भी फैल गया था। उनका 12.05.2020 को ऑपरेशन हुआ था। मरीज को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया और बाद में 13.06.2020 को AIIMS COVID-19 ICU में स्थानांतरित कर दिया गया। दुर्भाग्य से, सभी प्रयासों के बाद भी  मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसी दिन 11.57 बजे उसकी मौत हो गयी।

वहीँ महासमुंद के 43 वर्षीय पुरुष मरीज को 31.05.2020 को राम कृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था। उसका 06.06.2020 को COVID-19  का परीक्षण किया गया और बहुत गंभीर स्थिति के साथ एम्स रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन प्रयासों के बावजूद 14.06.2020 को 4.55 बजे मरीज की मौत हो गई।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार