सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

किसानों का अपमान,कांग्रेस का फरमान- आदित्य साहू

बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों का ही दुष्परिणाम है कि देश मे लाखों किसान आत्महत्या को विवश हुए।

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Feb 20 2021 9:36PM


भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला। श्री साहू आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का अपमान,कांग्रेस का फरमान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से ही देश के किसानों का अपमान किया है। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनो किसानों के विरुद्ध रही है।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों का ही दुष्परिणाम है कि देश मे लाखों किसान आत्महत्या को विवश हुए।

श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में विश्वास करती है।
कहा कि कांग्रेस आज किसान हित की बात करते हुए ट्रेक्टर रैली का ढोंग कर रही है।
रैली में किसान गायब है।केवल भाड़े के ट्रेक्टर और कांग्रेस के नेता दिख रहे।सम्मेलन स्थल  की कुर्सियां खाली पड़ी है।भाड़े का ट्रैक्टर बैनर लगाकर चिप्स और पत्थर ढोते रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने वर्षों तक स्वामीनाथन कमीशन की अनुशंसा को ठंडे बस्ते में डाल रखा। अपने घोषणा पत्र में कृषि कानून बनाने की घोषणा करने वाली कांग्रेस पार्टी आज कृषि कानून का विरोध कर रही।
कहा कि तत्कालीन कृषि मंत्री श्री शरद पवार ने राज्यों को पत्र लिखकर मंडियों के संबंध में जो बात कही थी उसपर कांग्रेस पार्टी क्यों मौन है।

श्री साहू ने कहा कि यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार है जिसने किसानों के सर्वांगीण विकास की चिंता की।

2014 से ही मोदी सरकार ने गांव,गरीब एवम किसान के विकास की योजनाएं लागू की।
यूरिया को नीम कोटेड बनाकर इसकी काला बाजारी रोकी,स्वामीनाथन कमिटी की अनुशंसा के आलोक में फसलों की लागत से डेढ़ गुणा एमएसपी लागू की,फसल बीमा योजना का विस्तार किया गया,स्वायल हेल्थ कार्ड से मिट्टी की उत्पादन क्षमता  का आकलन शुरू हुआ।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने केलिये मोदी सरकार संकल्पित है। 
किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खाते में प्रति वर्ष 6000रुपये भेजे जा रहे।कोरोना काल मे यह राशि किसानों केलिये संजीवनी बनी।
राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की भला नही चाहती। सरकार बनते ही नई योजना तो शुरू की नही उल्टे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से मिलने वाली प्रति एकड़ 5हजार की राशि को बंद कर दिया। धान खरीद को गिला धान के नाम पर रोक दिया गया जिसके कारण किसान 1000 ...1100 रुपये प्रति क्विंटल बेचने को विवश हुए।
खेती के समय यूरिया खाद की कालाबाजारी होती रही। इस सरकार में यूरिया महंगा खरीद किसान धान को सस्ते में बेचने को मजबूर हुए।

श्री साहू ने कहा कि किसानों के दो लाख की ऋण माफी की बात करने वाली सरकार आज किसानों को केवल धोखा ही दे रही है।आज तक एक भी किसान का ऋण माफ नही हुआ है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में मजदूर,किसान,महिला,युवा सभी निराश हैं।

*गीदड़ घुड़की से नही डरती भाजपा....प्रतुल शाहदेव*

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा गीदड़ घुड़की से डरने वाली नही।
श्री शाहदेव कांग्रेस नेता द्वारा उनके बयान पर लिखित शिकायत करने पर ये बात बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे आज भी अपने बयान पर कायम हैं जिसमे उन्होंने कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी के अखबारों में छपे बयान पर कांग्रेस प्रभारी से प्रतिक्रिया मांगी थी।
उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस पार्टी अपने पार्टी नेता के बयान का जवाब न देकर  डराने धमकाने पर उतारू हो गई है।
कहा कि इससे स्पष्ट है कि दाल में काला है।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार