सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पहल: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की राँची महानगर इकाई का गठन।

झारखंड में पत्रकारहित में सदैव समर्पित झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की रांची महानगर कमेटी का गठन आज कर दिया गया।

अरविंद प्रताप, ब्यूरो हेड
  • Jun 9 2020 12:45PM
राँची: झारखंड में पत्रकारहित में सदैव समर्पित झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की रांची महानगर कमेटी का गठन आज कर दिया गया। यूनियन के रांची महानगर के सदस्यों की उपस्थित में जावेद अख्तर को इस महानगर कमेटी का अध्यक्ष और उदय चौहान को महासचिव मनोनित किया गया है। यूनियन की प्रदेश कमेटी के तीन पदाधिकारियों की उपस्थिति में इस मुद्दे पर एक संक्षिप्त चर्चा हुई। इसमें बताया गया है कि कोरोना की वजह से खास तौर पर मीडिया जगत में जो संकट छाया हुआ है, उसके दूरगामी परिणामों को समझते हुए ही इस कमेटी को अत्यधिक सक्रिय करने तथा रांची के स्तर पर अधिकाधिक जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया गया है। करीब एक माह से सारी परिस्थितियों पर विचार करने के उपरांत इस कमेटी को अंतिम स्वरुप प्रदान किया गया है। 
नवगठित समिति के पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं। 
अध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष रतन लाल, विशु प्रसाद, राजीव, हेमंत झा, महासचिव उदय चौहान, सचिव आरती सिंह, सैयद रमीज, कुबेर सिंह, सूरज सिंह, कोषाध्यक्ष शकील अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य – समीर हैयाजी, पुष्कर महतो, चंदन वर्मा, आकाश सिंह, मो. आसिफ, संजीव मिश्रा, प्रदीप ठाकुर, चंदन भट्टाचार्य, मुन्ना कौशिक, विशु विशाल, अंकुर सिन्हा, परवेज कुरैशी, चंदन सिन्हा, प्रतीक सिंह, संजीत कुमार झा, हेमंत सूत्रधार, रिंकी राज, आकाश कुमार, संतोष सिंह, विनय मुर्मू, नैयार शाहिद, नौशाद, राज सिंह, पूजा भारती, पंकज राणा, सैयद फिरोज, विजय कुमार गोपा, विनय राज। इस कमेटी में विनय राज प्रवक्ता तथा पुष्कर महतो उप प्रवक्ता होंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार