सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बालिकाओं को दी जा रही है मिशन शक्ति अभियान की जानकारी

प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को बहुत ही दृढ़ता के साथ किया जा रहा है

Anchal Yadav
  • Mar 1 2021 9:36PM
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को बहुत ही दृढ़ता के साथ किया जा रहा है संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा रही है विस्तृत जानकारी जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संचालित करते हुए स्कूल की बालिकाओं को महिला पुलिस टीम के द्वारा कानूनों के संबंध में दी गई जानकारी बालिकाओं के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्कूली बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति टीम के सदस्यों द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज कस्बा जेवर, सुखबीरी इंटर कॉलेज नीमका व श्रीराम इंटर कॉलेज धोरा में पहुंच कर छात्राओं को जागरूक किया गया। चलाऐ गए जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा बालिकाओं को आत्मसम्मान एवं उनकी सुरक्षा तथा स्वावलंबी बनाने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए बनाए गए कानूनों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। यह जानकारी थाना अध्यक्ष जेवर उमेश बहादुर सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त जी के नेतृत्व में आगे भी स्कूली बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार