सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भारत ने किया खालिस्तानी लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित... पंजाब में हुए हमले का रह चूका है मास्टरमाइंड

भारत सरकार ने कनाडा का खालिस्तानी लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित किया है।

pragyashikha vashishtha
  • Dec 30 2023 12:45PM
भारत सरकार ने कनाडा का खालिस्तानी लखबीर  सिंह लांडा को आतंकी घोषित किया है। आपको बता दें कि लांडा के ऊपर भारत में हत्या के दर्जनों भर मामले दर्ज है। जानकारी है कि लांडा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का सदस्य है और एक खतरनाक गैंगस्टर  भी है। जिसके चलते लखबीर सिंह लांडा को गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी घोषित किया गया है। लांडा पर भारत में हत्या, हत्या के प्रयास सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। 

बता दें कि लखबीर सिंह लांडा मोहाली और तरनतारन में हुए आरपीजी हमले का मास्टरमाइंड है। जानकारी है कि लांडा पाकिस्तान से भारत में हथियारों और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की तस्करी की निगरानी करता था।  इसके अलवा वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर फंडिंग करता और पंजाब में हिन्दू नेताओं को टारगेट कर रहा था। इतना ही नहीं  9 मई 2022 को मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का मास्टरमाइंड भी लांडा ही था।  इसके अलावा, सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और कई खालिस्तानियों से भी इसके रिश्ते हैं।

आपको बता दें कि लखबीर सिंह लांडा पंजाब के तरनतारा का रहने वाला है और  कनाडा स्थित खालिस्तान समर्थक संगठन (पीकेई) के साथ जुड़ा हुआ है जिसमें मृतक खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का आतंकी हरदीप सिंह निज्जर और सिख्स फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून भी जुड़ा था। खबीर सिंह लांडा पंजाब के तरन तारन जिले का रहने वाला है और फिलहाल वह कनाडा के एडमंटन, अलबर्टा में रहता है।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार