सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को लेकर भारतीय किसान संघ करेगा धरना प्रदर्शन

लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को लेकर भारतीय किसान संघ करेगा धरना प्रदर्शनगांव गांव पहुंचकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता चला रहे हैं जन जागरण अभियानभारतीय किसान संघ द्वारा लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाने की मांग को लेकर 11 जनवरी को देश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

संवाददाता- सुमित टंडन, सुदर्शन न्यूज़, मुरादाबाद
  • Jan 2 2022 5:22PM
लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को लेकर भारतीय किसान संघ करेगा धरना प्रदर्शन गांव गांव पहुंचकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता चला रहे हैं जन जागरण अभियान बिलारी। भारतीय किसान संघ द्वारा लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाने की मांग को लेकर 11 जनवरी को देश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय किसान संघ लंबे समय से लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाए जाने की मांग कर रहा है। 11 जनवरी को बिलारी तहसील कार्यालय पर भारतीय किसान संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए और किसान भाइयों तक अधिक से अधिक संदेश पहुंचाने के लिए भारतीय किसान संघ गांव गांव जाकर जन जागरण अभियान चला रहा है। भारतीय किसान संघ मुरादाबाद के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसान भाइयों को 11 जनवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध कर रहे हैं। बिलारी तहसील के हमजापुर, देवरी, अमरपुर काशी, विजयपुर, आरी खेड़ा और पालनपुर गांवों में पहुंच कर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर 11 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए किसान भाइयों से अनुरोध किया। किसान भाइयों ने आश्वासन दिया कि सभी किसान अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में पहुंचेंगे। बिलारी विकासखंड के पालनपुर गांव में भारतीय किसान संघ मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह राघव ने कहा कि भारतीय किसान संघ सदैव लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाए जाने की मांग करता रहा है। मंडी के अंदर और बाहर लाभकारी मूल्य के नीचे फसलों की खरीद ना हो। लाभकारी मूल्य से नीचे किसान की फसल को खरीदना अपराध की श्रेणी में रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर विजय कुमार यादव, धर्मपाल सिंह, तोताराम मौर्य, भाग पाल, महेंद्र सिंह राघव, श्रीपाल तोमर, किशोरी लाल, हर ज्ञान पाल, राकेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार