सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

धान क्रय केंद्रों पर किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन

बिलारी। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे धान क्रय केंद्रों पर किसानों को धान क्रय केंद्रों के संचालकों द्वारा काफी समय से परेशान किया जा रहा है और किसानों के साथ अभद्रता भी की आती है। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ मुरादाबाद ने बिलारी तहसील के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया

संवाददाता- सुमित टंडन, सुदर्शन न्यूज़, मुरादाबाद
  • Dec 12 2021 9:19AM

धान क्रय केंद्रों पर किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन बिलारी। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे धान क्रय केंद्रों पर किसानों को धान क्रय केंद्रों के संचालकों द्वारा काफी समय से परेशान किया जा रहा है और किसानों के साथ अभद्रता भी की आती है। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ मुरादाबाद ने बिलारी तहसील के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बताते चलें लगभग 10 दिन पूर्व धान क्रय केंद्रों के संचालकों के विषय में भारतीय किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिलारी को दिया गया था और क्षेत्र के कई किसानों ने धान क्रय केंद्रों के संचालकों की शिकायत उप जिलाधिकारी बिलारी को की थी। जिसको लेकर तहसीलदार बिलारी द्वारा धान के केंद्रों की जांच भी की गई लेकिन जांच का कोई भी नतीजा किसानों के सामने नहीं आया। किसानों को अपने धान बेचने के लिए कई कई चक्कर धान क्रय केंद्रों के लगाने पड़ रहे थे और ग्रामीण क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर संचालक तरह-तरह के बहाने बनाकर किसानों को वापस कर देते थे जिसके कारण किसान मजबूर होकर अपने धान ओने पौने दामों पर चंदौसी मंडी में बेचने पर मजबूर हुए।

ग्रामीण क्षेत्र के देवरी गांव के धान के केंद्र के संचालक द्वारा किसानों के जमीन के कागज लगाकर लाखों रुपए का घोटाला किया गया है। जिसको लेकर देवरी,खाता,विजयपुर, अमरपुरकाशी,समसपुर गांव के किसान काफी लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। किसानों की इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। लगभग 4 घंटे के धरना प्रदर्शन चलने के उपरांत उप जिलाधिकारी बिलारी ने धरने पर बैठे किसानों की बातें सुनी और आश्वासन दिया कि 4 दिनों के भीतर किसानों की मांगों का निस्तारण कर दिया जाएगा। देवरी गांव के संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे सभी धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा।

इस प्रकार का उप जिलाधिकारी बिलारी द्वारा आश्वासन मिलने के उपरांत भारतीय किसान संघ ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह, बिलारी विकासखंड के अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, प्रांत जैविक प्रमुख जुगनेश राघव, जिला गन्ना प्रमुख ऋषि पाल सिंह, विकास खंड प्रचार प्रमुख अशोक यादव, धर्मेंद्र सिंह राघव, रोहतास सिंह, देवेंद्र सिंह ,ओमपाल सिंह, नरेश पाल, हरिओम सैनी, राजकुमार, राजपाल सिंह विजयपाल सिंह रामेश्वर सिंह, तनुज शर्मा, अमन सक्सैना,कमल प्रजापति, उदेश ठाकुर, शिव कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार