सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

चीन की बढ़ती चिंता का विषय बनी भारत और ताइवान की बढ़ती नजदीकी

भारत और ताइवान में बढ़ रही नजदीकी देख चीन हुआ चिंतित।

Sudarshan News
  • Aug 2 2020 8:13PM

पिछले कुछ महीनों में चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत और ताइवान की राजनीतिक सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। इसके संकेत तब मिले जब शुक्रवार को भारत की तरफ से ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग हुई के निधन पर भारत ने शोक व्यक्त किया। भारत ने ताइवान के पूर्व रष्ट्रपति को "मिस्टर डेमोक्रेसी" शब्द से संबोधित किया।

 भारत की तरफ से यह बयान  चीन के लिए सीधा संदेश था, इसका अनुमान इस वजह से लगाया गया क्योंकि पिछले कुछ महीनों से भारत और चीन के बीच चल रहीं सीमा विवाद ने दोनों देशों के रिश्ते में दरार डालने का काम किया है। जहां एक तरफ चीन ने नेपाल से अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के संकेत दिए, तो वहीं भारत ने उसके जवाब में ताइवान से रिश्ते बनाने का महत्वपूर्ण कदम उठाया।

ली तेंग हुई जो की साल 1988 से लेकर 2000 तक ताइवान के राष्ट्रपति पद पर थे। बीते गुरुवार को उनका 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिसको लेकर भारत ने शोक व्यक्त किया, जिसके बाद एक आधिकारिक बयान में भारतीय ताईपेई एसोसिएशन ( ताइवान में भारत का कूटनीतिक मिशन) कि ओर से कहा गया कि "भारतीय ताईपेई एसोसिएशन मिस्टर डेमोक्रेसी डॉ. ली तेंग हुई के निधन की इस दुख की घड़ी में ताइवान कि जनता के साथ हैं।"

भारत द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया पर ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बयान दिया "ताइवान के लोकतंत्र को संवारने में,इसे मजबूत बनाने में पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग हुई का एहम योगदान रहा, जो की हमेशा याद रखा जाएगा। विदेश मंत्रालय भारत का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है और ताईपेई एसोसिएशन के शोक व्यक्त करने के लिए धन्यवाद कहता है। हम आगे भी स्वतंत्रता से लोकतंत्र के आदर्शो का पालन करेंगे और भारत के साथ काम करना और इसी तरह की सोच वाले दूसरे सभी देशों के साथ मिल कर काम करेगे।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार