सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भारत की अंतराष्ट्रीय दया पाकिस्तान पर..श्रीलंका से मिलने भारत के वायुक्षेत्र से जाएंगे इमरान

पाकिस्तान पर भारत ने फिर दिखाई दरियादिली, कंगाल पाक को दी एयर स्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत

Shiv Kumar
  • Feb 23 2021 1:12PM

भारत हमेशा से ही अपने पड़ोसी देशो की मदद करने के लिए तैयार रहता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हाल में भारत द्वारा कोरोना महामारी के समय में अपने पड़ोसियों को वैक्सीन, मेडिकल उपकरण मुफ्त में प्रदान करना। पर पाकिस्तान जैसा देश अपनी आतंकी हरकतों से बाज नहीं आता, फिर भी भारत ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाई है। कोरोना वैक्सीन के बाद अब अपने एयर स्पेस का इस्तेमाल इमरान खान को करने की इजाजत दे दी है।

भारत सरकार ने इमरान के विमान को हवाई क्षेत्र से गुजरने की दी अनुमति 


दरअसल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी श्रीलंका यात्रा के लिए भारत से हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। अब इसी को लेकर एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने इमरान खान के विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र (Indian Airspace) से गुजरने की अनुमति दे दी है।


इमरान खान दो दिनों की श्रीलंका यात्रा पर जाएंगे


बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दो दिनों की श्रीलंका यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात करेंगे। बता दें कि श्रीलंका ने भारत के साथ रिश्ते बिगड़ने के डर से अपनी संसद में इमरान खान के प्रस्तावित भाषण को कैंसल कर दिया है।

भारत के रिश्तों के चलते श्रीलंका ने किया भाषण रद्द


दरअसल पाकिस्तान के साथ किसी भी देश के सम्बंध ठीक नहीं है। और श्री लंका भी नहीं चाहता कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की खातिरदारी के चलते उसके भारत से संबध खराब हों। भारत ने हाल ही में श्रीलंका को कोविशील्ड वैक्सीन के पांच लाख डोज गिफ्ट में दिए हैं। पाकिस्तान के पास कर्ज लेने के सिवा कुछ भी नहीं है ऐसे में श्रीलंका स्वागत तो कर रहा है पर सीमित ही।

 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार