सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

CWG 2022: 6ठें दिन भी भारत अच्छा प्रदर्शन जारी, मेडल की संख्या पहुंची 20 के करीब

सौरव घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वॉश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हरा दिया। सौरव के अलावा हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक जीता। 2.22 मीटर के जंप के साथ इस एथलीट ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

Raj Mahur ( @the_rajmahur )
  • Aug 4 2022 3:50PM
कॉमनवेल्थ गेम्स के 6ठें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। सौरव घोषाल और तेजस्विन शंकर ने अपने-अपने खेलों में मेडल जीतते हुए इतिहास रचा। इस दौरान अलग-अलग खेलों में सैकड़ों मेडल बांटे जा चुके हैं। भारत के लिहाज से भी अभी तक का सफर मिलाजुला रहा है। भारत ने छह दिन में कुल 18 मेडल जीते हैं, जिसमें पांच गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अभी तक 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

सौरव घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वॉश के कांस्य पदक के एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड के दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेम में 3-0 से हरा दिया। सौरव के अलावा हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक जीता। 2.22 मीटर के जंप के साथ इस एथलीट ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 

6ठें दिन भी वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन जारी रहा।  भारतीय वेटलिफ्टरों नें 2018 कॉमनवेल्थ खेलों की तुलना में इस बार एक पदक ज्यादा जीते। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार 48 पदक दांव पर थे। जबकि भारत की तरफ से अलग-अलग कैटेगरी में कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 10 खिलाड़ियों ने पदक पर कब्जा किया, वहीं एक खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार