इनपुट-अखिल तिवारी
सीएम योगी बड़े बड़े फैसले लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं और उनके इसी फैसले से उत्तर प्रदेश नई आर्थिक व्यवस्था के लिए उड़ान भर रहा है,कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी राज्य में आर्थिक गतिविधियों में रफ्तार रही साथ ही वित्तीय वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और सरकार ने 92 फीसदी राजस्व लक्ष्य हासिल कर लिया है।
अगर बात वित्त विभाग के आंकड़ों कि की जाए तो जनवरी 2020 से जनवरी 2021 तक उत्तर प्रदेश के राजस्व में 2796 करोड़ से अधिक बढोत्तरी हुई है।और 2020-21 के कुल आंकड़ो की करें तो प्रदेश को कुल 12,717.98 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
अगर वहीं बात जीएसटी के मद में बात करें तो जनवरी में कुल 4291.07 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। और अगर वहीं 2019-20 वर्ष के जनवरी माह के राजस्व की बात करें तो 4166.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
आबकारी के मद में वित्तीय वर्ष 2020-21के जनवरी में में 3472 करोड़ का राजस्व मिला अगर वहीं बात 2019-20 के जनवरी आंकड़ो की करें तो यह 1694.04 करोड़ था।स्टाम्प और निबंधन में जनवरी 2021में कुल प्राप्ति 1747.25 करोड़ है ।भूतत्व एवं खनिकर्म में जनवरी 2021 में 353.71 करोड़ का राजस्व मिला जबकि 2020 में यह आकंड़ा 235.20 करोड़ था।