सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

गरीबी के नाम पर सत्ता को चिढाने वालों के पास निकल रहा इतना पैसा कि वो खुद भी नहीं जान पा रहे उसका स्रोत.. बॉलीवुड ये क्या दे रहा था देश को ?

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के स्थानों पर आयकर विभाग की दूसरे दिन छापेमारी जारी रही, खुल रहे हैं कई राज

Shiv Kumar
  • Mar 5 2021 7:05PM
टैक्स चोरी के मामले में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता ही जा रहा है। गुरुवार देर रात तक इस मामले में रेड जारी रही, इस मामले में बीते दिन कई खुलासे हुए, जिनमें रेड के कारणों का पता चला। अब इस मामले में क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी का नाम भी सामने आया है। आयकर विभाग ने इनके दफ्तर में भी छापा मारा है।

दरअसल 'फैंटम फिल्म्स' के टैक्स चोरी मामले में लगातार तीसरे दिन यानी कि गुरुवार देर रात तक मुंबई में क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के ऑफिस पर आयकर अधिकारियों की रेड चलती रही। देर रात एक बजे 5-6 अधिकारी क्वान ऑफिस बिल्डिंग से बाहर निकलते देखे गए। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की ये रेड अभी एक-दो दिन और चलेगी।

बता दें कि देर रात तक चल रही इस इनकम टैक्स की रेड में अधिकारियों के साथ जया साहा भी मौजूद थीं। बता दें, जया साहा सुशांत सिंह मामले में चर्चित रही हैं। जया साहा, सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर भी रह चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने जया साहा से भी 350 करोड़ की कथित गड़बड़ी और फैंटम प्रोडक्शन हाउस से हुई डील के बारे में जानकारी हासिल की है।

बता दें कि दोनों टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी (फैंटम और क्वान) से बड़ी रकम का डिजिटल डाटा ईमेल, व्हाट्सएप चैट्स, हार्ड डिस्क के रूप में सीज किया गया है। 7 बैंक कॉलर मिले हैं। उन्हें भी सीज किया गया है। सर्च ऑपरेशन और जांच लगातार जारी है। बता दें कि यही दोनो लोगो देश में लोकतन्त्र और कानून व्यवस्था की बात करतें थे। और खुद टैक्स चोरी करने में महारथ हासिल किए हुए हैं। उम्मीद है कि जैसे जैसे रेड़ आगे बड़ेगी और भी बड़े खुलासे होने की आंशका है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार