सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पुलिस और कुख्यात बदमाश में ठांय-ठांय

आज रुपईडीहा थाने के अब्दुलागंज जंगल मे कुख्यात 50 हज़ार के इनामिया बदमाश अखलाक ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये। जबाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और बदमश गिर गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर सीएचसी चरदा में उपचार हेतु भर्ती कराया है।

Incaunter
  • Apr 13 2021 11:00AM
खबर उत्तर-प्रदेश के भारत नेपाल सीमा रुपईडीहा से है। जहाँ आज रात अब्दुलागंज जंगल मे पुलिस और 50 हज़ार के इनामिया बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर कई राउंड फायर की। जबाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमे बदमाश के पैर में गोली लग गई। और वह गिर गया। पुलिस ने उसे उपचार हेतु चरदा सीएचसी में भर्ती कराया है। श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर निवासी कुख्यात 50 हज़ार का इनामिया बदमाश अखलाक पुत्र याक मोहम्मद उर्फ भुजउ अब्दुलागंज जंगल को अपना ठिकाना बना कर रखा था। पुलिस काफी लंबे समय से इसकी तलास कर रही थी। 2005 मे यह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। और इलाके में बड़े बड़े वारदात को अंजाम देता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अब्दुलागंज जंगल के खैराहनिया के पास बदमाश को पकड़ने के लिए घेरा बंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। और जंगल में भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा। जबाबी कार्यवाई मे पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे उठाकर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार