सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सुदर्शन का असर - 'बकरा भात' की डिमांड करने वाला कर्मचारी हुआ निलम्बित...मिला महिला शिक्षिका को 8 माह का वेतन

दोषी कर्मचारी को निलंबित कर दिया। वहीं महिला शिक्षक का 8 महीने का वेतन उन्हें दिया गया।

Yogesh Mishra
  • Jul 6 2021 7:42PM


सरकारी करप्ट सिस्टम का शिकार हो रही शिक्षिका को आखिरकार न्याय मिल गया और उन्हें कलेक्टर के दखल के बाद 8 महीने का वेतन मिल पाया।



 
दरअसल आज सुबह ही सुदर्शन न्यूज़ ने बलौदा बाजार जिले के एक मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसमें हमने बताया था कि किस तरह से बलौदाबाजार जिला में एक महिला टीचर को बकरा भात खिलाने के बहाने उनकी सैलरी रोकी जा रही है, जिसके बाद इस मामले में प्रशासन एक्टिव हुआ और स्थानीय पत्रकारों के दखल के बाद कलेक्टर ने आखिरकार जहां दोषी कर्मचारी को निलंबित कर दिया। वहीं महिला शिक्षक का 8 महीने का वेतन उन्हें दिया गया।

बतादें कि कलेक्टर सुनील जैन के निर्देश पर आज जिला शिक्षा अधिकारी ने महिला शिक्षक का आठ महीने से वेतन रोकने,अभद्रतापूर्ण व्यवहार करनें वालें सहायक ग्रेड 3 हरीश कुमार पारेश्वर को प्रथम दृष्टया से दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विकासखण्ड कसडोल के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बया में पदस्थ आवेदक महिला व्याख्याता एल बी शिक्षक रीना ठाकुर को आठ महीने का कुल वेतन 3 लाख 18 हजार रुपये दिला कर उन्हें तत्काल राहत पहुँचायी गयी। 






कलेक्टर सुनील कुमार समय सीमा बैठक मे आज सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो टूक चेतावनी देतें हुए कहा कि इस तरह की व्यवहार किसी भी स्तर में बर्दाश्त नही की जायेगी एवं भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं होनी चाहिये। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सी के ध्रुव को निर्देश देतें हुए कहा की पहले उस कर्मचारी को निलंबित करो फिर बैठक प्रारंभ करेंगे। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करतें हुए कर्मचारी को निलंबित किया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार