सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मोदीनगर प्यार का अनजाम चला अपराध की ओर अगर पुलिस से हुई जरा सी भी चूक तो देखने को मिल सकती हैं कई लाशें।

बालिक लड़की का प्यार घर वालो को गुजरा ना गंवारलड़के के घरवालों पर किया एक दिन में दो बार घर में घुसकर जानलेवा हमला

जितेन्द्र कुमार संवाददाता मोदीनगर/मुरादनगर
  • Aug 26 2021 12:33AM
गाजियाबाद :: मोदीनगर थाना क्षेत्र के सीकरी फाटक के आसपास, एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जो अब एक अपराध की ओर बढ़ता चला जा रहा है। आपको बताते चलें कि मोदीनगर निवासी एक लड़के का प्रेम पडोस में रखने वाली लड़की से हो गया। दोनों लोग आपसी रजा मंदी से दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। लड़की की उम्र तकरीबन 19 वर्ष है और लड़का 22 वर्ष का है। लेकिन जैसे ही इस सब की जानकारी लड़के के घरवालों को पता चली तो उन्होंने लड़के को जमकर फटकार लगाई और लड़की के घरवालों को अपनी लड़की पर नजर रखने के लिए कहा और अपने लड़के को खुद समझाने की बात कही। लेकिन उसके बाद लड़की वाले लड़के और उसके परिवार के जान के दुश्मन हो गए। पहले तो लड़की को थाने ले जाकर लड़की से गलत ब्यान दिलवाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी और फिर घर पहुंचकर, लड़के के घर में चार पांच आदमी घूस गए और लड़के की भाभी बहन और जो भी घर में मिला उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें लड़के की भाभी के पेट में न जाने किस चीज से हमला किया। जिस कारण भाभी के गुप्त अंगों से ब्लड आना शुरू हो गया। हमला करने के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना लड़के वालो ने जाकर थाने में दी। जिसके बाद थाना पुलिस ने पीड़ित लड़के की भाभी बहन की डाक्टरी कराई। जिसमें चोट की पुष्टि हुई है। और पुलिस ने दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कही। लड़के वाले अपनी शिकायत दर्ज कराकर जैसे ही अपने घर पहुंचते हैं, उसके थोड़ी देर बाद लड़की के घर वाले 5-6 लोग, शराब के नशे में धूत दोबारा उनके घर में घुस जाते हैं, और दुबारा जान लेवा हमला कर देते हैं। लड़के वालों की चींख पुकार सुनकर आस पडोसी इकठ्ठा हो जाते हैं। तभी वहां से सभी लोग भाग जाते हैं। एक बार फिर पुलिस को 112 पर सूचना दी जाती है पुलिस मौके पर पहुंचती है। सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल लड़के वाले, अपना घर छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छूपते हुए घूम रहे हैं। वहीं लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की वालों ने उन्हें व उनके लड़के को जान से मारने धमकी दी है, और कहा कि लड़के को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। चाहे कही भी छुपा लेना। अब सवाल उठता है कि अगर पुलिस ने इस मामले में थोड़ी सी भी ढीलाई बरती तो, कहीं कोई बड़ी अनहोनी न हो जाए। पुलिस को जल्द ही कोई ठोस कदम उठाने होगें।इस मामले में जो भी दोषी है उन पर जल्द से जल्द कार्यवाही करनी होगी। वर्ना परिणाम भयंकर हो सकते हैं। कानून हाथ में लेने का अधिकार आखिरकार किस ने दिया?

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार