सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यूपी सरकार ने लिया है सुदर्शन के नागरिकता जेहाद का संज्ञान... आये दिन हो रही रोहिंग्यों की गिरफ्तारी है इसका प्रमाण

सुदर्शन न्यूज़ के खास कार्यक्रम नागरिकता जेहाद का यूपी सरकार ने अच्छी तरह से संज्ञान लिया है... प्रदेश में लगातार हो रही रोहिंग्याओ की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है

रजत के मिश्र Twitter- rajatkmishra1
  • Jun 17 2021 7:57PM

सुदर्शन न्यूज़ के नागरिकता जिहाद कार्यक्रम का असर अब यूपी सरकार की कार्यप्रणाली पर साफ साफ नजर आने लगा है। योगी सरकार लगातार अभियान चलाकर प्रदेश में छिपे रोहिंग्याओ को खोज रही है। दरअसल NRC और CAA आंदोलन के बाद सुदर्शन ने अपने कार्यक्रम के जरिये बताया था कि कैसे इस्लामी जेहादी लगातार फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र हासिल कर रहे हैं। इसमें घुसपैठी बांग्लादेशी और रोहिंग्या तक शामिल थे।

अब एक बार और यूपी एटीएस द्वारा अलीगढ़ के पुराने शहर के मकदूम नगर इलाके से अवैध रूप से रह रहे दो जेहादी रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं। एटीएस द्वारा उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली क्षेत्र के मकदूम नगर पीपल वाली गली में दो लोगों के अवैध रूप से बिना किसी दस्तावेज के रहने का इनपुट मिला। इस इनपुट के आधार पर अलीगढ़ एटीएस के सहयोग से बुधवार रात में दोनों को दबोच लिया गया। 

दोनों की पहचान मो. रफीक पुत्र हुसैन स्थापयी पता ग्राम-मरिक्कम मांगडू, म्यांमार, मो. आमीन पुत्र हुसैन स्थायी पता ग्राम-मरिक्कम मांगडू, म्यांमार के रूप में हुई। उनके पास से 6 सोने के बिस्किट, दोनों पर यूएनएचआरसी से जारी कार्ड, एक मोबाइल व 770 रुपये बरामद हुए। दरससल इससे पहले भी शामली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद और अलीगढ़ से 11 रोहिंग्या गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब इन दो की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या 13 हो चुकी है। 

ये दोनों रफीक और मो आमीन पिछले 9 साल से अवैध रूप से जाली दस्तावेजों के सहारे भारत आकर यहां रह रहे थे और मीट फैक्टरी में नौकरी कर रहे थे। दोनों के पास से कुछ प्रपत्र मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। साथ में छह सोने के बिस्किट मिले हैं, जिसे लेकर सोना तस्करी का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। 

फिलहाल दोनों को लखनऊ ले जाकर न्यायालय में पेशी के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है। अब उनको रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ होगी। यूपी में लगातार मिल रहे रोहिंग्या प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। योगी सरकार जिस तरह से इन्हें चुन चुनकर निकाल रही है ये बता रहा है कि सरकार ने सुदर्शन के कार्यक्रम का संज्ञान लिया है। अब सरकार इनके जेहादी मंसूबों से अच्छी तरह वाकिफ है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार