सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

IPL 2021 : धोनी की टीम पड़ी मुंबई पर भारी... मुंबई इंडियंस को 20 रनों से दी मात

गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से ब्रावो ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट झटके। मुंबई के लिए आखरी के तीन ओवर बेहद भारी पड़ गए थे।

Abhinya
  • Sep 20 2021 11:32AM

IPL 2021 का दूसरा चरण शुरू हो गया है।  बीते रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का पहला मैच रोहित शर्मा कि मुंबई इंडियंस का भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कि टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ था। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। बल्लेबाजी के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई पर भरी पड़ रही थी। केवल 6 ओवरों में चेन्नई के चार विकेट उड़ गए थे जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी।  मुंबई की बॉलिंग ने चेन्नई के छक्के उड़ा दिए थे।  बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को मात देते हुए 20 रन्स से मैच जीत गयी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडिंयस को 20 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की 88 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 8 विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी। चेन्नई के गेंदबाजों के आगे मुंबई के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और टीम को कप्तान रोहित शर्मा की कमी साफतौर पर खली। मुंबई की ओर से सौरभ तिवारी ने सबसे अधिक 50 रन बनाए। गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से ब्रावो ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट झटके। मुंबई के लिए आखरी के तीन ओवर बेहद भारी पड़ गए थे। 

आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंस ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसमे ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसी बतौर ओपनर मैदान में उतरे थे। पहले ओवर में ही बोल्ट ने फाफ डु प्लेसी का विकेट ले लिया। 3 गेंद खेल कर फाफ डु प्लेसी स्टेडियम में फिर से जा का बैठ गए।  फाफ डु प्लेसी अपना आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

दूसरा ओवर लेकर एडम मिल्न आए। उन्होंने अपनी तीसरी ही गेंद पर मोईन अली का शिकार कर लिया। गेंद थोड़ी बाहर की तरफ थी मोईन ने बल्ला चलाया और सौरभ तिवारी ने बढ़िया कैच लपककर उन्हें भी खाता नहीं खोलने दिया। इस तरह चेन्नई ने दो रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया। मोईन अली के अम्बाती रायडू मैदान में आये लेकिन पहली ही गेंद पर वे बाल-बाल बचे। मिल्न की आखिरी गेंद उनकी कोहनी पर जाकर लगी और रायडू क्रीज पर गिर ग। हालांकि उन्होंने एक रन दौड़ लिया। फिजियो ने उनकी जांच की। अंबाती रायडू काफी दर्द में दिखे और वे ड्रेसिंग रूम लौट गए। दो ओवर यानी 12 गेंदों बाद चेन्नई का स्कोर था दो विकेट पर तीन रन और एक रिटायर हिट। 

रायडू के लौटने के बाद सुरेश रैना क्रिस पर आए उनका भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा उन्होंने भी बस चौका मार कर वापस लौट गए। चेन्नई सुपर किंग्स की  बल्लेबाजी ऋतुराज गायकवाड़ ने ही सम्भली हुई थी। गायकवाड़ ने 88 रन बनाये नॉट आउट। गायकवाड़ का साथ ब्रावो और जडेजा ने भी खूब दिया।  चेन्नई ने मुंबई को 156 रन्स का टारगेट दिया था। लेकिन मुंबई इससे बनाने में असफल रही। 

 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार