सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड में हुए 26,000 करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ निकाली पद यात्रा

जब तक केजरीवाल जल बोर्ड में हुए 26,000 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं देते, हम दिल्ली के हित में आवाज उठाते रहेंगे-आदेश गुप्ता

Namit Tyagi, twitter, @NamitTyagi1
  • Feb 2 2021 7:43PM
केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चढ्ढ़ा द्वारा 26,000 करोड़ रुपये के घोटाले को उजागर करने वाले पोस्ट और होर्डिंग्स को फड़वाए जाने के विरोध में दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली। यह पद यात्रा भाजपा के जिला कार्यालय करोलबाग से इन्द्रपुरी होते हुए टोडापुर तक निकाली गई। इसका उद्देश्य दिल्ली की जनता को केजरीवाल के भ्रष्टाचार से अवगत कराना था। इस अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश भाजपा मंत्री मोहन लाल दायमा, ज़िलाध्यक्ष राजेश गोयल, सुरेश शर्मा, उत्तरी दिल्ली के स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी सहित पार्षद, मंडल अध्यक्ष और राजेन्द्र नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जन जागरण अभियान को संबोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में हुए 26,000 करोड़ रुपये के घोटाले से केजरीवाल सरकार और राघव चढ्ढ़ा डरे और घबराए हुए हैं। केजरीवाल अपने मंत्रियों को दिल्ली भाजपा द्वारा लगाए गए 26,000 करोड़ रुपये के घोटाले वाले होर्डिंग्स पोस्टर को फड़वाने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी मिल रही है। राजेन्द्र नगर से विधायक और जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चढ्ढ़ा के खिलाफ दिल्ली की जनता सड़कों पर है। लोगों को घर-घर साफ पानी नहीं मिल रहा है क्योंकि केजरीवाल के विधायक टैंकर घोटाले, पाइपलाइन घोटाले और सिवरेज घोटाले जैसे कामों में लगे हुए हैं। जनता की आवाज को अनसुनी कर केजरीवाल सरकार जल बोर्ड को कंगाल और लाचार बना रही है।

आदेश गुप्ता ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी गलत आरोप लगा रही है तो आप सामने आकर हिसाब दें। आखिर जल बोर्ड में हुए 26,000 करोड़ रुपये घोटाले का जिम्मेदार कौन है? दिल्ली की ईमानदार जनता सरकार को बड़ी मात्रा में टैक्स देती है ताकि दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके, लेकिन केजरीवाल उन पैसों को अपने खास नेताओं के साथ मिलकर अपना जेब भरने का काम कर रहे हैं। भाजपा जनता के हित में हमेशा आवाज उठाती है और जब तक घोटाले के इन 26,000 करोड़ रुपयों का हिसाब नहीं मिलता तब तक हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार