सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन अधूरा:सीईओ रितू महेश्वरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहवान पर पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य और शासन की मंशा के अनुरूप नोएडा 2,76,484 लाख से ज्यादा पौधे रोपित किए गए

Anchal Yadav
  • Jul 6 2020 10:27AM
नोएडा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहवान पर पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य और शासन की मंशा के अनुरूप नोएडा 
2,76,484  लाख से ज्यादा पौधे रोपित किए गए। नोएडा मुख्य विकास प्रधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी ने नोएडा सेक्टर 99 में  पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत कराई। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितू महेश्वरी ने एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पौधे लगाए गए। 

नोएडा मुख्य विकास प्रधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी ने नोएडा सेक्टर  99  के ग्रीन बेल्ट में एव सेक्टर 155 में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राजीव त्यागी (महाप्रबंधक  उद्यान एव सिविल),इन्दु प्रकाश सिंह,(ओएसडी, उद्यानं  निर्देशक) के, नेतृत्व में आर सिंह,उप निर्देशक खण्ड 2, महेंद्र प्रकाश उपनिदेशक खण्ड प्रथम,राजेंद्र कुमार,   
निर्देशक खण्ड तृतीय
आदि अधिकारियों की मौजूदगी में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए इनका हमारे जीवन में बहुत महत्व है।पर्यावरण रूपी जीवन की धरोहर के सभी संसाधनों वायु,जल, स्थल, पेड़-पौधे व जीव जंतु की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए ताकि हमें जीवन जीने के लिए स्वच्छ हवा मिलती रहे। 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी ने कहा कि  सेक्टर 99 के ग्रीन बेल्ट में एवं सेक्टर 155 में रोड के किनारे वृक्ष लगाया गया। सेक्टर 155, 156 व 157 में एक रोड एक रंग विकसित किया जा रहा है। 
इसमें एक रोड पर एक ही टाइप के फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे। 
वर्ष में 6 महीने वह रोड लाल सफेद या नीले रंग में दिखेगी।

उन्होंने कहा कि नोएडा के विभिन्न  पार्कों, ग्रीन बेल्ट,व सड़को के किनारे 2,76,484 लाख से अधिक प्रजातियों के पौधे का रोपण किया गया है।

बताते है कि पहले नोएडा प्रधिकरण द्वारा पिछले वर्ष 9 अगस्त 2019 को 2,55,289 लाख पौधों का रोपण किया गया था जो कि तत्समय का एक दिन में सर्वाधिक पौधा रोपण का रिकार्ड था। नॉएडा प्रधिकरण द्वारा 2, 76, 484 लाख पौधा रोपण किया गया है।
जो कि नोएडा के अब तक के इतिहास में एक दिन में सर्वाधिक पौधा रोपण है। 
इस प्रकार नोएडा प्रधिकरण द्वारा अपने ही पूर्व स्थापित रिकार्ड तोड़ दिया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार