सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देहरादून में एक अस्पताल पर लगे किडनी निकालने के आरोप... लोगों ने किया अस्पताल के बाहर भारी हंगामा

देहरादून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एक महिला पैर की गंभीर चोट की सर्जरी के लिए पहुंची थी। लेकिन जब वह ओटी से बाहर निकली तो उसके पेट में चीरा लगा था। स्वजन इस बात का संदेह जता रहे हैं कि जिस तरह से पेट पर चीरा लगाया गया है।

Akshat Shrotry
  • Sep 25 2022 7:16PM

देहरादून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एक महिला पैर की गंभीर चोट की सर्जरी के लिए पहुंची थी। लेकिन जब वह ओटी से बाहर निकली तो उसके पेट में चीरा लगा था। स्वजन इस बात का संदेह जता रहे हैं कि जिस तरह से पेट पर चीरा लगाया गया है।

 उससे लग रहा है कि मृतका की किडनी निकाली गई है। जानकारी के मुताबिक बनगांव निवासी 32 वर्षीय महिला की मौत पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के बाहर लोगों ने हंगामा कर दिया। स्वजन व स्थानीय लोग अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए।

 इस दौरान उन्‍होंने अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक खजान दास व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। मृतका के स्वजन के अनुसार 32 वर्षीय उषा देवी करीब डेढ़ माह पहले एक दुर्घटना में घायल हुई थी।

 जिसमे उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। पूर्व में अस्पताल में उसका उपचार चला। जिसके बाद वह रिकवर होने लगी थी। 23 सितंबर को पुन: सर्जरी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी की। लेकिन जब उन्हें वार्ड में लाया गया तो पेट पर स्टेपल था।

 स्वजन ये नहीं समझ पाए कि सर्जरी पैर की हुई तो चीरा पेट पर क्यों लगाया है।अस्‍पताल स्टाफ ने भी इसका कोई सही जवाब नहीं दिया। शनिवार रात महिला की मौत हो गई। अब स्वजन इस बात का संदेह जता रहे हैं कि जिस तरह से पेट पर चीरा लगाया गया है, उससे ऐसा लग रहा है कि मृतका की किडनी निकाली गई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार