सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उम्मीद करते हैं कि विरोध कर रहे संगठन भी किसानों की भलाई के बारे में सोचेंगे : कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की उपस्थिति में जिला भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

Namit Tyagi
  • Jan 9 2021 9:06PM
भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर की जिला बैठक शनिवार को जाट चैरिटेबल ट्रस्ट नेहरू नगर में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिला भाजपा के सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में पंचायती राज चुनाव की समीक्षा, आगामी संगठनात्मक कार्य की योजना और क्षेत्र के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पंचायत राज चुनाव में परिणाम पर फोकस किया गया कि हार के कारण क्या रहे और उन्हें किस तरह से दूर किया जा सकता है। बैठक में आगामी संगठन एवं क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी रणनीति बनी।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि चुनाव परिणाम हारे या जीते, लेकिन व्यवस्थित समीक्षा हमारे कामकाज का हिस्सा है। आज की बैठक में पंचायती राज चुनाव के प्रभारियों और प्रत्याशियों के अनुभवों को साझा किया गया है, ताकि जहां सुखद परिणाम आए हैं उनको आगे लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन की संरचना पर भी चर्चा की गई है। पार्टी को संगठनात्मक मजबूती के साथ में राजनीतिक तौर पर भी मजबूती से खड़ा करने की कवायद है।
कैलाश चौधरी ने कहा कि नए मतदाताओं को भाजपा की रीति-नीति से जोड़े जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी विचारधारा को मजबूत बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन और आरोप प्रत्यारोप के सवाल पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जिले में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने की चुनौती सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वीकार की है। चौधरी ने कहा कि मैं किसी गुट का नहीं, पार्टी का कार्यकर्ता हूं। भाजपा में किसी एक का नहीं सामूहिक निर्णय होता है। किसी एक चुनाव में हार से पार्टी के कार्यकर्ता निराश नहीं होते है। भाजपा पार्टी नहीं एक बड़ा परिवार है। हम सब टीम भावना के साथ काम करते हैं। कोई किसी का आदमी नहीं है। हर एक कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है और भाजपा के लिए काम करता है। पार्टी में गुटबाजी की झलक भी दिखाई नहीं देती है। हां यह बात जरूर है कि हमारे बीच किसी बात को लेकर या किसी मुद्दे को लेकर मनभेद हो सकता है। मतभेद कतई नहीं है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं और पूरे दमखम के साथ संगठन के काम में जुट गए हैं।

बातचीत से ही निकलेगा किसान आंदोलन का हल... किसान आंदोलन के समाधान के सवाल पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि हम किसानों की भलाई के लिए वचनबद्ध हैं। हम उन लोगों से भी मिलेंगे जो इन कानूनों का समर्थन कर रहे हैं और उनसे भी मिलेंगे जो इनका विरोध कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि इन कानूनों का विरोध कर रहे संगठन किसानों की भलाई के बारे में सोचेंगे और समाधान निकालने में सक्रिय रहेंगे।
कैलाश चौधरी ने कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं, जैसे ही प्रस्ताव आएगा हम बातचीत करेंगे। ये कानून किसानों के जीवन स्तर में बदलाव के लिए आये हैं। सरकार द्वारा लंबे समय से चली आ रही अपनी मांगों को पूरा करने पर विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों ने कृषि सुधार कानून के प्रति अपना समर्थन जताया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार