सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Up Election 2022 : मथुरा पहुंच अखिलेश पर बरसे गृहमंत्री अमित शाह, बाेले- पहले होता था बहन बेटियों का अपमान, BJP के आने के बाद गुंडाराज हुआ खत्म

भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है।

Geeta
  • Jan 27 2022 2:50PM

केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। कहीं आजम खान कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे। आजम खान को जब पकड़ा तब CRPC की सारी धाराएं कम पड़ गईं। इतने मामले इन पर लगे।

मोदी सरकार नहीं होती तो राम मंदिर नहीं बनता

अमित शाह ने कहा कि एक ही प्रदेश ऐसा है जहां सबसे ज्यादा संत महंत विराजमान हैं। चाहे चित्रकूट हो चाहे काशी हो या फिर वृन्दावन। मोदी जी की सरकार नहीं होती तो राम मंदिर बनता क्याहमें कहा जाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगेलेकिन तिथि नहीं बताएंगे। अखिलेश जी को मैं कहना चाहता हूं कि मंदिर का भूमि पूजन हो गया है। पहले देश की सुरक्षा को सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग ताक पर रखते थे। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्रथमिकता देती है। 

बसपा आती थी दूसरी जाती का काम करती थी

अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी एक जाती का काम करती थी। बसपा आती थी दूसरी जाती का काम करती थी। कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा। भाजपा की सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है। 

शासन अगर भाजपा के हाथ में होगा तो सुशासन होगा

उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी अर्थव्यवस्था है। एक बार और आशीर्वाद दे दो देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बना देंगे। शासन अगर अखिलेश के हाथ में होगा तो गुंडो का राज होगा। शासन अगर भाजपा के हाथ में होगा तो सुशासन होगा। भगवान परशुराम के नाम पर परशुराम पार्क का निर्माण हम कर रहे हैं। दुनियाभर के यात्री मथुरा में आए इस परंपरा को भाजपा ने बढ़ाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि हमने पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को हम सब जानते हैं। पांच साल पहले सपा की सरकार में बहुबली परेशान करते थे। बहन बेटियों का अपमान होता था। भाजपा की सरकार आई तो इन सब ने सरेंडर कर दिया। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश जी के पेट में दर्द होता है। दो हजार करोड़ की भूमि जो माफियाओं के कब्जे में थी उसे छुड़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। अखिलेश बाबू आप कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। आपको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार