सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गति का कहर

नशे में धुत कारचालक में रोड किनारे सब्जी बेच रहे लोगो को उड़ाया।।

विमल दुबे
  • Jun 14 2021 6:42PM
डॉ अम्बेडकर नगर (महू) महू तहसील के ग्राम पलासिया में रविवार को तकरीबन आठ बजे एक सड़क हादसा हो गया। कार चालक मंडलेश्वर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम गवली पलासिया में उन्होंने सब्जी बेच रही महिला को टक्कर मार दी। बडगोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि XUV MP09 CL 2748 चालक बाइक सवार को बचाने के लिए रांग साइट घुस गया। इसी दौरान फुटपाथ पर सब्जी बेच रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गये। गंभीर घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया। बताया जा रहा है कि कार महू स्थित कोदरिया की है। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई ,और लोगो ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगो का कहना था कि कार सवार नशे की हालत में कार चला रहे थे। जिस कारण यह घटना हुई है।।।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार