सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Himachal Pradesh: कांग्रेस पर जेपी नड्डा का वार, कहा- 'हिमाचल का विशेष राज्य वाला दर्जा कांग्रेस ने छीना'

नड्डा ने कहा, 'मैं तीन उदाहरण दूंगा। हिमाचल विशेष दर्जा प्राप्त राज्य था। केंद्र योजनाओं के लिए 90 पर्सेंट देता था और राज्य का शेयर 10 पर्सेंट था। कांग्रेस की सत्ता में विशेष राज्य का दर्जा हिमाचल से ले लिया गया।

Geeta
  • Apr 10 2022 3:12PM

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी केंद्र में भाजपा सरकार रही तब हिमाचल प्रदेश की मेन स्ट्रीमिंग हुई है और हिमाचल प्रदेश मुख्यधारा में विकास के क्रम में आगे बढ़ा है। जब दुर्भाग्य से केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही तब हिमाचल के हितों का हनन हुआ है।

नड्डा ने कहा, 'मैं तीन उदाहरण दूंगा। हिमाचल विशेष दर्जा प्राप्त राज्य था। केंद्र योजनाओं के लिए 90 पर्सेंट देता था और राज्य का शेयर 10 पर्सेंट था। कांग्रेस की सत्ता में विशेष राज्य का दर्जा हिमाचल से ले लिया गया। स्पॉन्सर्स को बदल दिया गया। केंद्र का शेयर 60 पर्सेंट और राज्य का शेयर 40 पर्सेंट कर दिया गया। हिमाचल और उत्तराखंड को निकाल दिया। कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट स्टेट को विशेष दर्जा राज्य में रखा गया।

जेपी नड्डा ने कहा कि देश में भेदभाव वाली सरकारें चलती थीं। भारत के नक्शे में भी राज्य को बांटते थे। 2014 में मोदी की सरकार आई तो राज्य में वीरभद्र थे उन्होंने कुछ डिमांड नहीं रखी। अटल की सरकार में हमको हिमाचल में इंडस्ट्री पैकेज मिला था लेकिन केंद्र में मनमोहन सरकार थी उन्होंने आठ साल में ही यह पैकेज विदड्रॉ कर लिया।

अटल टनल पर नड्डा ने कहा कि इसका 2002 में शिलान्यास हुआ। अटल बिहारी की केंद्र में सरकार थी। 2004 में कांग्रेस सरकार आई 2014 तक प्रॉजेक्ट अधर में रहा। मोदी की सरकार 2014 आई तब टनल का काम हुआ। यह अटल का ड्रीम प्रॉजेक्ट था इसलिए उनके नाम पर इसका नाम रखा गया। पीएम सड़क योजना भी यूपीए सरकार ने वापस ले ली थी क्योंकि उनके नियमों में हिमाचल के गांव नहीं आते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। पीएम योजना के तहत सड़क बन रही है।

'आप वाले सिर्फ पोस्टर बैनर्स में ही आते हैं नजर'

हिमाचल में आम आदमी पार्टी के साथ मुकाबले पर जेपी नड्डा ने कहा कि गोवा में आप 38 सीटें लड़ी थी 2 पर जमानत बची, 36 पर जमानत तक जब्त हो गई। यूपी में 377 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। उत्तराखंड की 70 में 68 सीटों पर लड़े थे 66 में जनात गई। गोवा, उत्तराखंड जाने का मौका मिला हो या यूपी जाने का मौका मिला हो। पोस्टर बैनर से यही लगता था कि राज्य में सिर्फ यही पार्टी है और कोई नहीं है लेकिन क्या हश्र हुआ?

'पंजाब में अगला विकल्प हम ही'

पंजाब को लेकर नड्डा ने कहा कि 117 में 23 सीटें लड़ते थे। हम सिर्फ कुछ शहरी इलाकों में थे। पहले ही हमारी सीटों पर अस्तित्व सिर्फ कुछ सीटों पर था। अब हमको कमल का निशान गांव तक ले जाने का मौका मिला है। पंजाब के अगले विधानसभा चुनाव में हम ही विकल्प बनेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार