सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Himachal Pradesh: मंडी में केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी ने किया रोड शो, केजरीवाल बोले- केवल पांच साल मांग रहा हूं

अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब में लोगों ने प्यार दिया, अब हिमाचल की बारी है। हम आपकी तरह आम लोग हैं, हमें देश भक्ति आती है राजनीति नहीं।

Geeta
  • Apr 6 2022 3:37PM

हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने अपने मिशन हिमाचल का आज मंड़ी में आगाज़ कर दिया है. बता दें कि आप पार्टी ने इससे पहले गुजरात में भी तिरंगा यात्रा निकाली थी. जिसके बाद अब दोनों की जोड़ी यानी केजरीवाल और मान की जोड़ी हिमाचल के मंड़ी में तिरंगा यात्रा के लिए पहुंचे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हमने 20 दिनों में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया तो इन्होंने 75 साल में क्यों नहीं किया? क्योंकि हमारी नियत साफ है। हम ईमानदार है। पहले दिल्ली में भ्रष्टाचार ख़त्म किया फिर पंजाब में। अब यहां ख़त्म करना है कि नहीं करना. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान को 20 दिन हुए है पंजाब का मुख्यमंत्री बने हुए। इन 20 दिनों में उन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार को ख़त्म कर दिया। भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ बल्कि वहां ख़त्म हो गया है. वहीं इसे लेकर कू करके रविंदर बलियान ने KOO किया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब में लोगों ने प्यार दिया, अब हिमाचल की बारी है। हम आपकी तरह आम लोग हैं, हमें देश भक्ति आती है राजनीति नहीं। अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब और दिल्ली के बाद हिमाचल को भ्रष्टािचार मुक्ते करवाएंगे। 30 साल कांग्रेस 17 साल भाजपा को दिए मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं।

भगवंत मान ने रोड शो में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मान ने कहा पहले पडडल में कार्यक्रम  करने आया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करने के बाद मंडी में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो में हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के मंडी में तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान तिरंगा लहराए गए। रोड शो में 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गीत भी बजाया गया।

दोनों नेताओं ने रोड शो में संबोधित भी किया। पहले रोड शो के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया था। आप नेताओं का पहले 11 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, जिसे बदल कर 12.50 कर दिया गया। इसके बाद पौने दो बजे के करीब दोनों नेता मंडी पहुंचे। वहीं, केजरीवाल का मंडी में विरोध कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भी उलझ गए।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार