सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Himachal Pradesh: AAP के मिशन हिमाचल प्रदेश का हुआ आगाज़... मंडी में केजरीवाल और भगवंत मान ने किया रोड शो

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की जोड़ी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान तिरंगा लहराए गए। रोड शो में 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गीत भी बजाया गया।

Geeta
  • Apr 6 2022 2:51PM

गुजरात में अपना चुनावी बिगुल बजाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो में हिस्सा लिया। बता दें कि इससे पहले गुजरात में भी दोनों ने इसी तरह का रोड शो किया था। हिमाचल प्रदेश में भी इस साल के आखिर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की जोड़ी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान तिरंगा लहराए गए। रोड शो में 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गीत भी बजाया गया। दोनों नेताओं ने रोड शो में संबोधित भी किया। पहले रोड शो के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया था।

जानकारी के अनुसार आप नेताओं का पहले 11 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, जिसे बदल कर 12.50 कर दिया गया। इसके बाद पौने दो बजे के करीब दोनों नेता मंडी पहुंचे। वहीं, केजरीवाल का मंडी में विरोध कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भी उलझ गए।

केजरीवाल बोले, हम आपकी तरह आम लोग

अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब में लोगों ने प्यार दिया, अब हिमाचल की बारी है। हम आपकी तरह आम लोग हैं, हमें देश भक्ति आती है राजनीति नहीं।

हिमाचल को भ्रष्टाचार मुक्त् बनाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब और दिल्ली  के बाद हिमाचल को भ्रष्टािचार मुक्ते करवाएंगे। 30 साल कांग्रेस 17 साल भाजपा को दिए मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं।

मान बोले, पहले मंडी कार्यक्रम करने आया था

भगवंत मान ने रोड शो में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मान ने कहा पहले पडडल में कार्यक्रम  करने आया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार