सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गुंडागर्दी छोड़ कानून के अनुसार काम करे हेमंत सरकार... बाबूलाल मरांडी

पूरे राज्य भर में लगातार महिलाओं पर जुल्म अत्याचार राज्य में बढ़ रहा है और राज्य की सरकार और उनकी पुलिस चैन की नींद सो रही है

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Jan 10 2021 6:43PM
राजभवन के समक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा लगातार चल रहे धरने में धरना को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी  ने  हेमंत सरकार पर पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राज्य में कानून का राज,विधि व्यवस्था नहीं रहेगी तो हेमंत सोरेन की सरकार नहीं चलेगी। आगे उन्होंने कहा कि पूरे राज्य भर में लगातार महिलाओं पर जुल्म अत्याचार राज्य में बढ़ रहा है और राज्य की सरकार और उनकी पुलिस चैन की नींद सो रही है उन्होंने बरहेट से लेकर ओरमांझी तक और चतरा से लेकर के पूरे राज्य भर में हो रहे हैं महिलाओं के बलात्कार की घटना बलात्कार की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सभी  बलात्कारियों को सजा मिले और नहीं तो पूरे राज्य भर में सिर्फ महिलाएं ही नहीं पूरी पार्टी सड़क पर उतरकर हेमंत सोरेन के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से यदि संभव नही तो फिर घटना की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश देना चाहिये।
 कोडरमा से भाजपा विधायक श्रीमती नीरा यादव ने कहा कि झारखंड में महिलाएं ना तो घर में सुरक्षित है ना बाहर। हेमंत सरकार ना कोई संज्ञान ले रही है ना ही बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कोई कार्रवाई करती हुई दिख रही है। 
संपूर्ण घटना पर महागठबंधन की सरकार मौन साधी हुई है।
 प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा है कि  सरकार सभी बलात्कारियों की अविलंब गिरफ्तारी हो नहीं करती है तो महिलाएं मुख्यमंत्री आवास के घेराव करेंगी। मौके पर प्रदेश की भाजपा उपाध्यक्ष गंगोत्री गंगोत्री कुजूर जी भाजपा प्रदेश के महामंत्री श्री आदित्य साहू प्रदेश मंत्री श्री सुबोध सिंह गुड्डू भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री काजल प्रधान रांची के सांसद श्री संजय सेठ काके के विधायक श्री समरी लाल खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहनजी, भाजपा महिला प्रदेश प्रभारी श्रीमती आरती सिंह  डॉ राजश्री जयंती,अनिता वर्मा, पूनम प्रकाश,रौशनी तिर्की,रेणुका देवी,जीतन देवी सहित सैकड़ो महिलाएं शामिल हुई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार