सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

आगरा में आंधी-तूफान से 3 की मौत, कई घायल, सीएम योगी किया 4-4 लाख के मुआवजे का एलान..

कल शाम आगरा में आये भयंकर आंधी-तूफान से हुआ बड़ा नुकसान, तेजोमहालय को भी पहुँचा नुक़सान, 3 की मौत

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • May 30 2020 11:42AM

आगरा जिले में कल शाम मौसम का मिजाज अचानक से बिगड़ गया। करीब 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद ओलों के साथ तेज बारिश हुई। इससे जिलेभर में भारी नुकसान हुआ है, कई मकान में ढह गए। इससे एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। 200 से ज्यादा पेड़ धराशायी हुए हैं। बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बंद कर दी गई। 

बच्ची सहित तीन की हुई मौत-

आगरा के गांव नगला कर्म सिंह में मकान गिरने से छह साल की बच्ची नंदिनी की मौत हो गई। उसके पिता रमेश चंद सहित चार लोग घायल हो गए। डौकी क्षेत्र में 60 साल के कैलाशी और फतेहाबाद में 50 के रामशंकर की मौत हो गई। आगरा कैंट के  ही सुल्तानपुरा में तूफान में हसमुद्दीन लाला के घर की छत गिर गई। उनके दो बेटे घायल हो गए। शाहगंज के चिल्लीपाड़ा में आंधी से मकान गिर गया। इसमें पांच लोग दब गए। 

मुख्यमंत्री ने जताया शोक किया मुआवज़े का ऐलान- 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी तूफान से कोई जन हानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं मदद पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। तूफान में घायल सभी घायलों का सरकारी अस्पतालों में समुचित इलाज हो इसके आदेश भी मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए हैं।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार