सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

कोरोना पॉजिटिव विधायक के स्वास्थ्य को लेकर किया जलाभिषेक ​

विधायक सौरभ बहुगुणा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की

Krishna Kumar
  • Aug 20 2020 1:22PM

 

सितारगंज से कोरोना पॉजिटिव क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा की दीर्घायु के लिए सभासद रवि रस्तोगी ने वार्ड नंबर पांच में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए भगवान से विधायक के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की

 नगर के वार्ड नंबर 5 सभासद रवि रस्तोगी ने गुरुवार को श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधायक सौरभ बहुगुणा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की। पंडित हेम शर्मा द्वारा शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया गया। सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि सभी धर्मों के क्षेत्रीय लोग भी विधायक के शीघ्र्  ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विधायक के जल्द ही स्वस्थ होने से क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी। बताते चलें कि 4 अगस्त को विधायक सौरभ बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। दिल्ली के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। कुछ दिन पूर्व विधायक का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। गुरुवार को विधायक के शीघ्र ही होने की कामना की गई। सभासद रवि रस्तोगी एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम सागर ने कहा कि विधायक सौरभ बहुगुणा प्रदेश की शान है वह हर किसी के दिल में रहते हैं उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हम उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार