सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुखिया पति को मारी गोली

मुखिया पति को मारी गोली। कुख्यात मोहन ठाकुर गिरोह पर लगाया गोली मारने का आरोप।

सरोज कुमार सिंह
  • Apr 14 2021 3:25PM
कटिहार --- किसान प्रकोष्ठ के लोजपा जिला अध्यक्ष सह भागलपुर जिला अन्तर्गत बाखरपुर के मुखिया पति राकेश तिवारी पर दिनांक 26-3- 2021 को हुए जानलेवा हमले में लोजपा नेता के कमर में लगी थी गोलियां। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पटना से उपचार कराने के उपरांत दिनांक 12- 4 -2021 को मनिहारी थाने में लिखित आवेदन दिए। लोजपा नेता राकेश तिवारी अपने रिस्तेदार के घर से बैजनाथपुर दियरा होते हुए घर जा रहे थे। चंदन तिवारी अपने सहयोगियों के साथ पूर्व से ही घात लगाए बैठे थे।लोजपा नेता को देखते ही गोलियां चलाने लगे। चंदन तिवारी ने दौर कर लोजपा नेता पर नजदीक से गोली चलाई। गोली लोजपा नेता के कमर में लगी। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो जमीन पर गिर पड़े। चंदन तिवारी मृत समझकर निकल गए। इस संबंध में लोजपा नेता ने अपने मनिहारी थाना मे लिखित दिया।आवेदन में कुल 8 नामजद अभियुक्त बनाया है। लोजपा नेता के अनुसार दियारा का कुख्यात अपराधी मोहन ठाकुर एवं बासुकी ठाकुर के जेल जाने के बाद चंदन तिवारी ही गिरोह का संचालन करता है। गिरोह के द्वारा दियारा में किसानों को प्रताड़ित किया जाता है। मुखिया पति होने के नाते इंसाफ के लिए किसान मेरे पास आते हैं। मेरे द्वारा विरोध करने के कारण मूझ पर जानलेवा हमला किया गया। लोजपा नेता न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। अब देखना है न्याय की आस लगाए लोजपा नेता को आखिर कब तक न्याय मिलता है। खबर चलने के बाद हुआ खबर का असर। मनिहारी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। साथ ही कांड के मुख्य अभियुक्त चंदन तिवारी को पीरपैंती थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार