सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

किसानों के नाम पर शुरू मामला संघ की निंदा तक पहुँचा.. पल - पल रंग बदलता आंदोलन

हार्दिक पटेल का संघ और भाजपा को लेकर विवादित बयान, इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया...

Sudarshan News
  • Nov 27 2020 5:12PM
हार्दिक पटेल कांग्रेस नेता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी समर्थकों पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग पंजाब हरियाणा के किसानों के आंदोलन को खालिस्तान से जोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा "तो सीडी बनाने वाले को देशभक्ति का मेडल दे क्या"

बता दें केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आंसू गैस के गोले दागे। दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बार्डर पर आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके अलावा किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने आप सरकार से शहर के नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेल के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है।

इसी मामले में हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा पंजाबी का किसान-ख़ालिस्तानी हैं। मुसलमान-आतंकवादी हैं। पढ़ा लिखा हिंदू - कम्युनिस्ट हैं। पढ़ी लिखी लड़की - फ़ेमीनाजी हैं। आदिवासी - नक्सली हैं। लेकिन मूर्ख, नफ़रती, दंगाई, तिरंगा विरोधी, धूर्त संघी देशभक्त हैं।कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है।

बता दे इसी मामले में एक यूजर ने लिखा "तो सीडी बनाने वाले को देशभक्ति का मेडल दे क्या? गुजरात की संपत्ति को जलाने वाले को मेडल दे क्या? जिस पर राष्ट्रद्रोह और राजद्रोह के मुकदमे लगे हो उसको मेडल दे क्या?" एक अन्य यूजर ने लिखा "देश को बर्बाद करने में इन लोगों कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसानों के कातिल यही गरीबों के कातिल यही लोग हैं।

सूत्रों के मुताबिक किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेल के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी है जहां हिरासत में लिए गए तथा गिरफ्तार किए गए किसानों को रखा जा सके। केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत शुक्रवार सुबह सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे किसानों पर दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार