सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आधे दिन का राज्य व्यापी बंद,जबलपुर में दिखा रहा आंशिक असर,

रोजमर्रा की तरह खुले बाज़ार, पेट्रोल पंप रहे बंद।पुलिस की चौकस व्यवस्था,बल जगह जगह तैनात।

Main desk Jabalpur
  • Feb 20 2021 12:14PM

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का आज आधे दिन का बंद का जबलपुर में आंशिक असर दिख रहा है। सिर्फ पेट्रोल पंप ही बंद हैं। सुबह 10.30 बजे तक शहर में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल नजर आ रही थी। 11 बजे के लगभग कांग्रेस के पदाधिकारी सड़कों पर बंद कराने उतरे। बड़ा फुहारा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव दुकानदारों से बंद में सहयोग करते हुए दिखे। वहीं शहर के अन्य हिस्सों में दूसरे नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोपहर दो बजे सिविक सेंटर में सभा से इसका समापन होगा।

 
जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रहे इजाफा के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को आधे दिन का बंद बुलाया है। दोपहर दो बजे तक दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील की जा रही है। केंट क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लखन ठाकुर, पूर्व केंद्र बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे सहित अन्य लोगों ने बंद को सफल बनाने की कमान संभाली है। सुबह से ही नेता घूम-घूम कर दुकानें बंद करा रहे हैं। बावजूद बंद का असर बहुत अधिक नहीं दिख रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार