सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

" यासरा " की सगाई में मेहमानों ने उड़ाई गोमांस की दावत... 60 किलोग्राम अधपका मांस और 8 बछड़े के पांव पुलिस ने किए बरामद

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सगाई सम्हारो में खुलेआम बड़ी ही बेशर्मी के साथ गोमांस परोसा जा रहा था।

pragyashikha vashishtha
  • Jan 3 2024 6:35PM
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सगाई सम्हारो में खुलेआम बड़ी ही बेशर्मी के साथ गोमांस परोसा जा रहा था।  आपको बता दें कि यहाँ के फोकटपुरा मुंदवाड़ा में मंगलवार (02 जनवरी 2024) को शबनम बीबी की बेटी यासरा (19 वर्ष) की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें अतिथियों के लिए गौमांस पकाया गया और मेहमानों ने गोमांस की दावत उड़ाई। बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और पुलिस ने मांस को अपने कब्जे में लेकर उसकी जाँच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके घरवालों से पूछताछ की है।


बता दें कि इस घटना में शामिल आरोपितों को न तो प्रशासन का डर है और न ही कानून का।  जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपितों के घर पहुँचकर 60 किलोग्राम अधपका मांस बरामद किया है। इसके साथ ही 10 किलोग्राम कच्चा मांस भी फ्रिज से बरामद किया है।  इतना ही नहीं पुलिस ने हत्या की गई गायों के 8 पैर भी पॉलिथीन में बरामद किए हैं।

जानकारी है कि  पुलिस से पूछताछ में शबनम बीबी ने बताया कि उसने 4000 रुपए देकर जावेद पुत्र शेख बाबू से ये मांस मंगाया था। जावेद ही पशुओं को काटने का काम करता है। शबनम ने कहा कि उसे नहीं पता था कि ये गौमांस है या कुछ और। पुलिस ने मामले में शबनम बीबी की बेटी को मुख्य आरोपित बनाया है और अपराध एफआईआर नंबर 0004/2024 में धारा 5/9 गौवंश प्रतिशेध अधिनियम 2004 के तहत केस दर्ज किया है।



बता दें कि  पुलिस द्वारा खंडवा के पशु चिकित्सालय में बरामद मांस के सैंपल को जाँच के लिए भेजा गया है। वहाँ, पशु डॉक्टर- डॉक्टर प्रिया सिसोदिया, डॉक्टर नीरज कुमुद और डॉक्टर नवीन तिवारी की टीम ने सैंपल की जाँच की। जाँच की मौखिक रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि हुई। इसकी विस्तृत रिपोर्ट 36 घंटे बाद देने के लिए कहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार