सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा..तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, 5 की मौत

ग्रेटर​नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे की खबर आई है। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कप मच गई।

Sonam gurung
  • Oct 21 2023 12:09PM

ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे की खबर आई है। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गईहादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कप मच गई। एक्सप्रेसवे के पास हादसे के बाद जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार के ऊपर चढ़ा ट्रक

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बीते शुक्रवार देर रात यानि 20 अक्टूबर को वैन में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक रात 1 बजे ग्रेटर नोएडा में जेवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई फीट तक घिसटती चली गई। फिर पलट गई। इस दर्दनाक  हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। छत उड़ गई और गाड़ी पूरी डैमेज हो गई। जबकि कार सवार लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

वैन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने कहा, हादसा काफी भयानक है। जिसमें परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि 3 की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

मृतकों की जानकारी

1-उपेंद्र बैठा (38) पुत्र रामप्रीत बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3, मदनपुर खादर थाना, कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली (मूल पता ग्राम जपला, कचरा थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू झारखंड)

2-बिजेंद्र बैठा (36) पुत्र रामप्रीत बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3, मदनपुर खादर थाना, कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली (मूल पता ग्राम जपला, कचरा थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू झारखंड)

3-कांति देवी (30) पत्नी बिजेंद्र बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3, मदनपुर खादर थाना, कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली (मूल पता ग्राम जपला, कचरा थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू झारखंड)

4-कुव ज्योती (12) पुत्री बिजेंद्र बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3, मदनपुर खादर थाना, कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली (मूल पता ग्राम जपला, कचरा थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू झारखंड)

5-सुरेश (45) पुत्र श्रीकांत कामत बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी 2, मदनपुर खादर थाना, कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

घायलों के नाम-

1-सूरज (16) पुत्र उपेंद्र बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3, मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज, साउथ दिल्ली

2-आयुष (08) पुत्र बिजेंद्र बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3, मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज, साउथ दिल्ली

3-आर्यन (10) पुत्र बिजेंद्र बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3, मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज, साउथ दिल्ली

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार