कानपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन मविभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। पुलिस के घोड़ों ने करतब दिखाए। कार्यक्रम में बाइक शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। हर वर्ष की तरह इस साल भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहे। उन्होंने झंडारोहण किया। साथ ही वीर सपूतों को सलामी दी।
गुरुवार सुबह आठ बजे से परेड के आयोजन शुरुआत हुई। जय हिंद, भारत माता की जय के नारों से पूरा पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड गूंज उठा। घुड़सवार दल की ओर से घुड़दौड़, भाले से जमीन पर पड़ी वस्तु को उठाना, जंप आदि करतब दिखाए गए। वहीं पीआरवी का बाइक शो भी हुआ। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि इस बार परेड अन्य सालों की तुलना में कुछ अलग रहा। वहीं सभी थानों में हुआ झंडारोहण।
शहर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
शहर में बड़ी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। लोगों ने झंडारोहण कर भारत माता की जयकार लगाई। वहीं स्कूलों में भी झंडारोहण के बाद काफी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।