सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

लखनऊ: काकोरी बस दुर्घटना में परिवहन निगम ने किया मुआवजे का ऐलान...

काकोरी दुर्घटना में परिवहन निगम ने किया मुवावजे का ऐलान..मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों के लिए किया ढाई लाख का ऐलान..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, twitter - rajatkmishra1
  • Aug 26 2020 8:04PM

(इनपुट - संदीप मिश्रा, लखनऊ)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी थाने के अंतर्गत यूनिटी कॉलेज के पास आज रोडवेज बसों में भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दोनों बसों के चालकों के अलावा यात्रा कर रहे  6 लोगों की मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त बस में यात्रा कर रहे लगभग 15 से अधिक व्यक्ति इस घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह घटना सुबह 6:30 बजे के आसपास की थी जिसके बाद योगी सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया और उसके बाद परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने घटना के उक्त कारणों कि जांच के निर्देश दिए। अशोक कटारिया के निर्देश के बाद परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक डॉ राजशेखर के द्वारा एक उच्चस्तरीय दल का गठन किया गया और जिसकी जांच 24 घंटे के भीतर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया ने घटना की गंभीरता को देखते हुए और मृतक आश्रित के परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए 5 लाख और इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए ढाई लाख रुपए निगम के नियमानुसार दिए जाने की निर्देश दिए हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार