सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गौकशी करने वाला हत्यारा सलमान गिरफ्तार

सलमान पर गोकशी और चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं

Anchal Yadav
  • Nov 11 2020 3:01PM
उत्तर प्रदेश में बदमाशों का एनकाउंटर लगातार जारी है। बुधवार ग्रेटर नोएडा में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। उसके पांव में गोली लगी है, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ थाना नॉलेज पार्क में हुई। नॉलेज पार्क में शारदा गोल चक्कर से आगे पुस्ता पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शक होने पर बाइक सवार दो लोगों को रोका गया।वे भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ना चाहा। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों बाइक से गिर पड़े। एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगा तो दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।पुलिस ने जब बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सलमान बताया। पुलिस ने बताया कि सलमान गाजियाबाद के मसूरी का रहने वाला है। पुलिस ने जब जानकारी की तो पता चला कि सलमान पर गोकशी और चोरी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में टीम लगाई है। घायल बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार