सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

LPG प्रयोगकर्ताओ के लिए एक और बड़ी राहत

लॉक डाउन की तमाम नकारात्मक खबरों के बीच एक सुखद समाचार।

Sudarshan News
  • May 4 2020 9:55AM

खुश खबरी LPG गैस सिलेंडर हुआ अब और भी सस्ता . बीते शुक्रवार से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम सस्ते हो गए हैं। 25 मार्च से चल रहे लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आम जनता की मुश्किलें कम करने के लिए यह कदम उठाया है l तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। 

 

आईओसी के मुताबिक अब 15 दिन के अंतर पर ही ग्राहकों द्वारा रसोई गैस की बुकिंग कराई जा सकेगी। इस संदर्भ में आईओसी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने एक वीडियो संदेश में आश्वस्त किया कि देश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। 

 

 

LPG सिलेंडर के दामों में मई महीने में 162.50 की कटौती की गई है। हर महीने की एक को तारीख कोतेल विपणन कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है।दिल्ली में कटौती के बाद 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 744 रुपये से घटाकर 581.50 हो गई है। 

 

भारत के सबसे बड़े ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOC) का कहना है कि उसने अप्रैल में बिक्री में 20% की वृद्धि दर्ज की है। भारत में एलपीजी सिलेंडरों की कीमत मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर है - एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें, अमेरिकी डॉलर और रुपये की विनिमय दर।

 

 जानिए किस राज्य में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर… 

 

शहर   मई में दाम      अप्रैल में दाम

दिल्ली 581.50 744

कोलकाता 584.50 744.50

मुंबई  579 714.50

चेन्नई 569.50 761.50

गुरुग्राम 588.50 750

नोएडा 585.50 739.50

बेंगलुरु 585 744

भुवनेश्वर  592.50 744.50

चंडीगढ़ 583 758.50

हैदराबाद 589.50 796.50

जयपुर 583 731

लखनऊ    581 779

पटना      621 835

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार