यहाँ सरकार खरीदती है गोबर...तो चोरों ने गोबर ही चुरा लिया
800 किलो गोबर की चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ 800 किलो गोबर की चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गोबर चोरी हो जाने का अनूठा मामला कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के धुरेना गांव का है। चोरी हुए 800 किलो गोबर की कीमत 1,600 रुपया है। थाने में केस भी दर्ज कराया गया है और पुलिस इस मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है। चोरी की यह घटना 8-9 जून की रात की है।
वैसे इस मामले में 15 जून को कमहान सिंह कंवर ने शिकायत दर्ज कराई है। कमहान सिंह कंवर गांव के गोधन न्याय योजना के प्रमुख हैं और उन्हीं की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किये जाने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर केंचुआ खाद का निर्माण स्वसहायता समूह की ओर से किया जाता है।
समूह ने इस कार्य के लिए वर्मी टांका में गोबर भरकर रखा था। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने यहां रखे करीब 1600 रुपये मूल्य के गोबर की चोरी कर ली। स्वयं सहायता समूह व गोठान समिति की रिपोर्ट पर दीपका पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प