सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रोके जाने पर गिरिराज सिंह ने ममता की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से की

भारतवंशी तेरा मेरा रिश्ता क्या, जय श्री राम जय श्री राम। राम विरोधियों के अब लद गए दिन

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Feb 26 2021 9:39AM

पश्चिमं बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा पूरे दमखम से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। इसी कड़ी भाजपा के फायरब्रांड नेता एंव केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोलकाता जोन की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोके जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग से की।

बारूईपुर में रूपा गांगुली के साथ गिरिराज सिंह परिवर्तन रथ पर सवार थे। इस दौरान उन्होंने सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जमकर जय श्री राम के नारे भी लगाए।

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की अनुमति रद्द किये जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग भी इसी तरह अपने विरोधियों को बर्दाश्त नहीं कर पाता है। उसी के जैसा बर्ताव ममता बनर्जी का है। इन्हें विरोध बर्दाश्त नहीं होते। ममता की यह तानाशाही बहुत दिनों तक चलने वाली नहीं है।
साथ ही ट्वीट करते हुए अपने विरोधियों को निशाने पर लिया उन्होंने लिखा कि, भारतवंशी तेरा मेरा रिश्ता क्या, जय श्री राम जय श्री राम।
राम विरोधियों के अब लद गए दिन।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार