सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा धरियावद क्षेत्र में दिवंगत विधायक गौतम लाल मीणा की स्मृति में 10 आक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर धरियावद ब्लाक हेतु भेट किए

दिवंगत धरियावद विधायक गौतमलाल जी मीणा द्वारा विधायक मद से धरियावद उपखण्ड क्षेत्र में चिकित्सा विभाग में विधायक मद से विभिन्न स्वीकृत कार्यो दो एम्बुलेंस मेडिकल उपकरणों सहित,25 बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा धरियावद के दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा की स्मृति में 10 ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर धरियावद ब्लॉक हेतु भेंट

📝Sunil Acharya Dhariyawad
  • Jun 22 2021 2:20PM
भाजपा मंडल धरियावद व लाखेश्वर द्वारा दिवंगत धरियावद विधायक गौतमलाल जी मीणा द्वारा विधायक मद से धरियावद उपखण्ड क्षेत्र में चिकित्सा विभाग में विधायक मद से विभिन्न स्वीकृत कार्यो दो एम्बुलेंस मेडिकल उपकरणों सहित,25 बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा धरियावद के दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा की स्मृति में 10 ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर धरियावद ब्लॉक हेतु भेंट किये जो भाजपा परिवार द्वारा जनसेवा के लिए ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. जैन को सुपुर्द की। पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है,दिवंगत विधायक सदैव जनहित के कार्यो में अग्रणी रहे अंतिम समय तक जनसेवा करते हुए चिकित्सा सेवा में उनके द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक करोड़ से भी अधिक स्वीकृतियां जारी की थी,आगे भी हम सभी पार्टी कार्यकर्ता मिलकर जनता की सेवा में समर्पित है और रहेंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा,लसाड़िया पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा, धरियावद प्रधान हकरी देवी मीणा, मण्डल अध्यक्ष धरियावद बाबूलाल विजयवर्गीय, मण्डल अध्यक्ष लाखेश्वर धर्मेन्द्र जैन,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला,विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिसिंह कोठारी,उपप्रधान रागिनी चौधरी,मण्डल महामंत्री यशवंत शर्मा,आनंद शर्मा,प्रताप चौधरी,पूर्व प्रधान रूपलाल मीणा,सरपंच संघ अध्यक्ष रमेश मीणा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह राणावत,पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद पटवा,मण्डल उपाध्यक्ष रमेश कोठारी,लाखेश्वर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरिसिंह कोठारी,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश पंवार,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रेखा चौधरी,आईटी सेल जिला सयोजक मनीष जैन,आईटी सेल संयोजक अमित जैन,ओबोसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन चौधरी,सरपंच गाडरियावास गौतम मीणा, सरपंच प्रतिनिधि लोदिया भँवर भगोरा,सरपंच केशरियावाद अर्जुन मीणा, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री रामलाल मीणा, कुंजन सोनी,सहित समस्त जिला,मण्डल पदाधिकारी व जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,समस्त पार्टी समर्थित सरपंचगण उपस्थित रहें। उक्त जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी राकेश वीरवाल ने दी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार