सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

50 वर्षों तक किसान को सिर्फ वोट बैंक बना कर रखने वाली कांग्रेस पार्टी अब उनके हमदर्द बनने का नाटक कर रही है- प्रतुल शाहदेव

भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर किया पलटवार

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Feb 12 2021 6:18PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने डॉ रामेश्वर उरांव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों को हमेशा सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा।उनका आर्थिक विकास कभी नहीं चाहा।प्रतुल ने कहा की आज कांग्रेस कृषि कानूनों पर आपत्ति करके भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है।कांग्रेस पार्टी को किसानों को बताना चाहिए की आखिर उसने अपने 2019 के चुनाव के मेनिफेस्टो में मंडियों को समाप्त करने की बात और कृषि उत्पाद के अंतर राज्य व्यापार की बात क्यों कही थी? 

प्रतुल ने कहा की आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के प्रयास में लगी है। कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है।
 प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव जी का यह कहना बेबुनियाद है कि एमएसपी खत्म हो जाएगा जबकि केंद्र सरकार अनेक बार स्पष्ट कर चुकी है कि ऐसी कोई बात नहीं है। प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस बार-बार एक ही झूठ को बोलकर उसे सत्य साबित करने का प्रयास कर रही है।प्रतुल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष  का यह बयान कि एफसीआई भी खात्मे की ओर है बेबुनियाद है।

उन्होंने  कहा कि आज हर एक मुद्दे पर देश के निजी औद्योगिक घराने को कोसने का प्रचलन हो गया है।देश की तरक्की में किसान, मजदूर, मध्यमवर्ग , उद्योग,व्यापार जगत सब का योगदान होता है। इसीलिए किसी एक सेक्टर को चिन्हित करके उसे अपमानित करने की परंपरा समाप्त होनी चाहिए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार