सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

टोडाभीम में सड़कों पर आस्था का सैलाब - 500 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा,डीजे पर नाचते गाते निकले श्रद्धालु

टोडाभीम कस्बे के नाहरखोहरा रोड पर रामघटा मंदिर के पास स्थित पथवारी पर आम जनता के सहयोग से आगामी 15 जनवरी को होने वाली ज्वाला जोबनेर माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आज बुधवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जोबनेर माता की कलश यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी।

आशीष व्यास
  • Jan 12 2023 11:10AM
टोडाभीम कस्बे के नाहरखोहरा रोड पर रामघटा मंदिर के पास स्थित पथवारी पर आम जनता के सहयोग से आगामी 15 जनवरी को होने वाली ज्वाला जोबनेर माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आज बुधवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जोबनेर माता की कलश यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा कस्बे के रामघटा मंदिर के पास स्थित पथवारी से प्रारंभ होकर नाहरखोहरा रोड से होती हुई कस्बे के मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से होती हुई फिर रामघटा मंदिर के पास स्थित पथवारी पर पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत कलश यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के दौरान युवा और बच्चे डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे और अन्य युवाओं के द्वारा भव्य आतिशबाजी की जा रही थी। कलश यात्रा के साथ ज्वाला माता जोबनेर की मूर्ति और हनुमान महाराज, भगवान भोलेनाथ सहित कई सजीव झांकियां भी वाहनों पर चल रही थीं। कलश यात्रा के आगे वार्ड पार्षद शिब्बूराम मीणा यात्रा का झंडा लेकर चल रहे थे। यह कार्यक्रम होंगे आयोजित कलश यात्रा में सर्व समाज के हजारों महिला पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के अनुसार 15 जनवरी रविवार को दोपहर 2:30 बजे मूर्ति स्थापना, दोपहर 3:00 बजे हवन शांति के उपरांत रात्रि 8:00 बजे जागरण किया जाएगा। दूसरे दिन 16 जनवरी सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से शाम तक किया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार