सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अयोध्या में हुई पहले दक्षिण भारतीय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी हुए शामिल

यह मंदिर किसी दक्षिण भारतीय शहर का नहीं बल्कि अयोध्या में है। दक्षिण भारतीय शैली में बने इस मंदिर में आज सीएम योगी द्वारा भगवान राम लक्ष्मण और सीता की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jun 1 2022 5:50PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राम मंदिर के आज गर्भगृह के निर्माण की पहली शिला रखी है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ आज द्रविड़ शैली से बने रामलला सदन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 
 
अयोध्या के रामकोट स्थित श्रीराम जन्मभूमि से चंद कदम दूरी पर स्थित दक्षिण भारतीय शैली से बने इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। बता दें अयोध्या का यह पहला मंदिर होगा जहां भगवान श्री राम के कुलदेवता भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान रंगनाथन का मंदिर होगा।
 
यहां हुआ था भगवान राम समेत चारों भाइयों का नामकरण-
 
सबसे खास बात ये है कि यह मंदिर किसी दक्षिण भारतीय शहर का नहीं बल्कि अयोध्या में है। दक्षिण भारतीय शैली में बने इस मंदिर में आज सीएम योगी द्वारा भगवान राम लक्ष्मण और सीता की प्राण प्रतिष्ठा हुई।कहा जाता है कि यह मंदिर वही है जहां भगवान राम लक्ष्मण और उनके दोनों भाइयों का नामकरण संस्कार हुआ था। इस कारण इस जगह को रामलला सदन मंदिर के नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि यहां श्री रामलला, माता जानकी और लक्ष्मण की जो मूर्ति स्थापित की गई है वह भी दक्षिण भारत से अयोध्या लाई गई हैं। बता दें कि श्री रामलला सदन काफी प्राचीन स्थान है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार