इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र में सोमवार को सुबह होटल लेवाना में आग लग गई। मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित इस होटल में एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य का काम संभाल लिया है। इसी बीच मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
UP की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेवाना होटल में आग लग गई। सुबह तक यहां कई लोग फंसे थे, इन्हें खिड़की तोड़कर निकालने की कोशिशें जारी थी। भीषण आग की चपेट में आने के कारण 18 घायलों में सात की हालत गंभीर है। इनमें भी अधिकांश होटल कर्मी ही हैं। इनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड के 12-14 वाहन आग को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे थे। मौके पर दस एम्बुलेंस भी हैं। घायलों में चार फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी शामिल हैं। जिनका नाम रोहित, बिट्टू लाल, चंद्रेश यादव और प्रदीप मौर्य है। सिविल अस्पताल में आठ लोगों को भर्ती कराया गया था जिनमें से एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
धुआं भर जाने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए थे। कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना थी। दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी। मौके पर एंबुलेंस भी मौजूद हैं।
30 कमरों के होटल में 18 में लोग ठहरे हुए थे लखनऊ DM सूर्य पाल गंगवार हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "होटल में 30 कमरे हैं। हादसे के वक्त 18 कमरे बुक थे। कुछ लोगों ने हादसे से पहले होटल छोड़ा भी था। अभी हमारे पास 30 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना थी । ज्यादातर को निकाल लिया गया है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।"