सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

फजलगंज की फ़ैक्ट्री में भीषण आग 3 मजदूरों की जलकर मौत 5 मजदूर जलकर झुलसे

कानपुर: फजलगंज गड़रियन पुरवा सरेस बाग में साइकिल की गद्दी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

धर्मेंद्र सिंह राठौर
  • Dec 16 2022 2:13PM

कानपुर। फजलगंज में साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते-देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में उस वक्त तकरीबन 19 मजदूर थे। वहीं तीन मजदूरों के मरने की पुष्टि प्रशासन की तरफ से की गई है। साथ 11 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर और डीएम खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इसके बाद हॉस्पिटल में घायलों का हाल लेने के लिए पहुंचे हैं।

फजलगंज इलाके के गड़रियनपुरवा में साइकिल पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री एसके इंडस्ट्रीज है। इसके मालिक दीपक कटारिया हैं। फैक्ट्री में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाए जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। गद्दी का फोम का सामान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की तेज लपटों में 3 मजदूर फंस गए, उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

अपनी जान की परवाह ना कर आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाई

आसपास के लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड-पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही मिनटों में पहुंची फायर बिग्रेड के जवान और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, आग इतनी तेज थी कि कोई अंदर नहीं जा पा रहा था। करीब 35 मिनट बाद पुलिस और दमकल जवान अंदर गए। मजदूरों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। इसमें 5 गंभीर झुलस गए। 11 को सुरक्षित रेस्क्यू किया। आग में पूरी फैक्ट्री जल गई है। फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन आग अब तक बुझ नहीं पाई है।

तीन मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी के मुताबिक, आग में गंभीर रूप से झुलसे जय प्रकाश, नरेंद्र उर्फ दिन्नू सैनी और प्रदीप उर्फ राजू की मौत हो गई। जिन 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसमें 3 मजदूरों की हालत गंभीर है। उनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, क्ड विशाख जी., क्ब्च् सेंट्रल रवींद्र कुमार समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार