सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ: 16 साल पहले हुए डबल मर्डर में पिता-पुत्र को फांसी की सजा

सरकारी वकील कमलेश कुमार सिंह के मुताबिक 16 अप्रैल, 2005 को कृष्ण कुमार गुप्ता व उनके लड़के कपिल गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की एफआइआर बिल्डर उदय स्वरूप भारद्वाज ने थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी।

रजत के. मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 17 2022 1:29PM

इनपुट- रोहित बाजपेयी, लखनऊ

सोलह साल पहले लालबाग में बसंत सिनेमा के प्रथम तल पर बनी दुकानों को हथियाने का विरोध करने पर कृष्ण कुमार गुप्ता एवं उनके पुत्र कपिल गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने वाले विजय प्रकाश शर्मा एवं उनके पुत्र धीरज शर्मा को फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश फूलचंद कुशवाहा ने मृत्युदंड की सजा के साथ-साथ प्रत्येक को पांच-पांच लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

         
अदालत ने अपने 72 पृष्ठीय निर्णय में कहा है कि अर्थदंड की समस्त धनराशि 10 लाख रुपए में से 8लाख रुपए बतौर क्षतिपूर्ति मृतक कपिल गुप्ता के आश्रितों को प्रदान की जाए। अदालत ने अपने निर्णय में यह भी कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय को मृत्युदंड का आदेश पुष्टि हेतु अविलंब भेजा जाए। इस मामले की रिपोर्ट 16 अप्रैल 2005 को वादी उदय स्वरूप भारद्वाज द्वारा थाना हजरतगंज में लिखाई गई थी।

सरकारी वकील कमलेश कुमार सिंह के मुताबिक 16 अप्रैल, 2005 को कृष्ण कुमार गुप्ता व उनके लड़के कपिल गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की एफआइआर बिल्डर उदय स्वरूप भारद्वाज ने थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार