सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

यमुना एक्सप्रेस वे पर जल्द लगेगा फास्टैग

अब यमुना एक्सप्रेस वे पर सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस फैसले के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से सफर करने वाले लोगों के लिए यात्रा और भी आसान होगी।

Anchal Yadav
  • Mar 12 2021 6:39PM
यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ है। अब यमुना एक्सप्रेस वे पर सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस फैसले के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से सफर करने वाले लोगों के लिए यात्रा और भी आसान होगी। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि "165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस फैसले के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर लगने वाले जाम से निजात पाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार, 15 फरवरी 2021 को यमुना प्राधिकरण के कार्यालय में कर्सोसियम बैंक और अथॉरिटी के  बीच MOU साइन होगा। एनएचएआई के सभी हाईवे पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध है। यह फैसला हाईवे और एक्सप्रेसवे पर जाम मुक्त होने लिए लिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे की शुरुआत 2021 में हुई थी। वैसे तो यमुना एक्सप्रेसवे को बनाने का ऐलान साल 2001 में किया गया था। लेकिन सरकार बदली और बदलने के साथ ही साल 2003 में इस पर काम बंद हो गया। साल 2007 में इसे दोबारा शुरू किया गया था। यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए कम से कम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि भारी वाहनों को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार है। यानी इससे कम स्पीड पर चलने वाले वाहनों की प्रवेश यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं होगा। तेज़ रफ़्तार से चलने के कारण यहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार