सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

खाद कालाबाजारी से तंग किसानों ने किया जिला कृषि पदाधिकारी कैमूर से शिकायत, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नुऑव के निर्देश पर अवैध वसूले गए प्रति बोरी ₹30-30 किसानों को कराए गये वापस।

मोहनिया अनुमंडल की सुदर्शन टीम ने वरीय पदाधिकारियों से मामले के तुरंत निष्पादन की लगायी थी गुहार।

पंकज कुमार राय
  • Jan 8 2022 1:14PM
खाद कालाबाजारी से तंग किसानों ने किया जिला कृषि पदाधिकारी कैमूर से शिकायत, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नुऑव के निर्देश पर अवैध वसूली गए प्रति बोरी ₹30-30 किसानों को कराए गये वापस। मोहनिया अनुमंडल की सुदर्शन टीम ने वरीय पदाधिकारियों से मामले के तुरंत निष्पादन की लगायी थी गुहार। नुऑव बाजार में उस समय आश्चर्यजनक स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ा, जब स्वयं प्रखंड कृषि पदाधिकारी नुऑव श्री कन्हैया कुमार सिंह जी ने निर्देश देकर अपने विभागीय पदाधिकारी विकास जी और सुमित राय की उपस्थिति में किसानों को प्रति बोरी ₹30 अतिरिक्त वसूल किए गए पैसे वापस करवाए। इसके बाद किसानों को बुला बुला करके कुशवाहा खाद भंडार के लोगों ने ₹30 वापस करने शुरू किए। विदित हो कि यह कार्रवाई अकोल्ही पंचायत के जैतपुरा गांव के किसान बाल्मीकि यादव व अरविंद राय और ग्राम पंचायत नुआंव के देवरिया गांव के किसान दीपक राय की शिकायत पर हुआ। नुऑव स्थित कुशवाहा खाद भंडार द्वारा ₹267 प्रति बोरी की यूरिया ₹300 में अवैध वसूली करते हुए बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायत जब किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी रेवती रमण जी से किया तो उन्होंने तत्काल प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया कुमार सिंह जी को निर्देशित किया, इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और किसानों को अवैध वसूल किए गए पैसे वापस दिलाना शुरू किये गये। इस तरह की अव्यवस्था और अवैध वसूली यूरिया के नाम पर किसानों से हर जगह की जा रही है। जहां के किसान जागरूक हैं, वो तुरंत संबंधित पदाधिकारियों से शिकायत करते हैं। इस विषय में जब सुदर्शन मोहनिया की टीम नुऑव प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया कुमार सिंह जी से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि तत्काल किसानों से वसूले गए अतिरिक्त पैसे वापस कराने के लिए विभागीय कर्मियों को बोला गया है। पैसे वापस कराए जा रहे हैं। आखिर जो खाद बिक्री के लाइसेंस धारक हैं, वो इतनी बेबाकी से अवैध वसूली क्यों कर रहे हैं ? किसानों में यह चिंता का विषय है और प्रशासन को इनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए। आप लोगों को मालूम होगा कि कैमूर किसान यूनियन लगातार खाद की कालाबाजारी को लेकर जिला अधिकारी कैमूर व जिला कृषि पदाधिकारी कैमूर से गुहार लगा रहा हैं जहां एक तरफ बिहार सरकार किसानों को उनके धान की एमएसपी नहीं दे पा रही है। तो दूसरी तरफ खाद विक्रेताओं को एमआरपी से अधिक वसूल करने की अनुमति कैसे दे सकती है ? आखिर किसानों से अवैध वसूली होगी, तो क्या किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है ? सुदर्शन मीडिया की टीम किसानों को खाद की कालाबाजारी पर शिकायत करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी श्री रेवती रमण जी का मोबाइल नंबर उपलब्ध करा रही है, यदि कहीं भी कालाबाजारी होती है तो किसान सीधे जिला कृषि पदाधिकारी को उनके संपर्क नंबर 9431818734 पर सूचित कर सकते हैं या सुदर्शन मीडिया की टीम के मोबाइल नंबर 7250298697 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार