सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा में हुआ किसान कल्याण मिशन अभियान का भव्य आयोजन

प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के कुशल निर्देशन में बिसरख विकास खण्ड में हुआ किसान कल्याण मिशन अभियान का भव्य आयोजन

Anchal Yadav
  • Jan 6 2021 5:52PM
उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिसरख विकास खण्ड प्रांगण में कृषि विभाग के द्वारा किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजित करते हुये भारत सरकर एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से किसानों के हितार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर किसानों को उपलब्ध कराई गई है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारित रूप से जानकारी देते हुए सभी किसानों का आह्वान किया कि सरकार निरंतर रूप से किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। अपर कृषि निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार तोमर द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा कृषको को मोती उत्पादन हेतु प्रेरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन अम्बा प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया एवं सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में किसानों के हितार्थ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से भव्य स्टॉल भी लगाए गए। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक किसानों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा इन सीटू योजना में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र व केसीसी के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वउत्पादित उत्पादों यथा मास्क, हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी, जैविक कृषि के उत्पादनो की प्रदर्शनी  व अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए। बिसरख ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में अपर कृषि निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार तोमर, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, उपनिदेशक कृषि डॉक्टर .मनवीर सिंह, विकास खंड अधिकारी नेहा सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी तन्नवी शर्मा, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी शिवानी तोमर, सहायक निबंधक सहकारिता वी पी उपाध्याय, मत्स्य निरीक्षक धर्मराज चैहान, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मयंक राय व अन्य वैज्ञानिक, कृषि विभाग के के पी राणा, संजय तोमर व  अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार